लाइव न्यूज़ :

वीडियो में देखें, LOC पर भारतीय सेना ने एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से पाकिस्तानी बंकर को ऐसे उड़ाया

By अनुराग आनंद | Updated: November 14, 2020 06:43 IST

भारतीय सेना के जवानों ने मिसाइल अटैक कर पाक सेना के करीब आठ बंकरों व चार चौकिओं को भी नेस्तनाबूद कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसेना के दावानुसार, पाक सेना के दो आयल डिपो तथा एक आयुध भंडार को भी तबाह कर दिया गया है। उधर पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय गोलाबारी में उसके कई नागरिक मारे गए हैं तथा जख्मी हुए हैं।

जम्मूः एलओसी पर कई सेक्टरों में भारत व पाकिस्तानी सेना के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दोनों तरफ से जानमाल की भारी क्षति होने की खबर मिल रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी सेना के उकसावे का भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया है। 

पाक सेना का जवाब देते हुए भारतीय सेना के जवानों ने एंटी टैंक मिसाइल से पाकिस्तानी सेना के बंकर पर बिल्कुल सटीक निशाना लगाते हुए उसे नेस्तनाबुद कर दिया है।

बता दें कि शुक्रवार को दिन भर कुछ-कुछ समय अंतराल पर भारत-पाक सेनाओं के बीच हुए घमासान लड़ाई हुई, दोनों ओर जबरदस्त तबाही हुई है। इस ओर चार भारतीय जवान शहीद हो गए। जबकि 6 नागरिक भी मारे गए। जबकि भारतीय पक्ष की कार्रवाई में पाक सेना के आधा दर्जन कमांडों समेत डेढ़ दर्जन के करीब सैनिक हलाक कर दिए गए।

पाक सेना के करीब आठ बंकरों व चार चौकिओं को भी नेस्तनाबूद कर दिया गया। सेना के दावानुसार, पाक सेना के दो आयल डिपो तथा एक आयुध भंडार को भी तबाह कर दिया गया है। उधर पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय गोलाबारी में उसके कई नागरिक मारे गए हैं तथा जख्मी हुए हैं।

भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, उड़ी और पुंछ में भारी गोलाबारी की। पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को बनाना बनाते हुए गोले बरसाए। गोलाबारी में कुल चार भारतीय जवान शहीद हो गए जबकि 6 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं जिला पुंछ के सब्जियां इलाके में पांच लोग घायल हो गए

सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में भी पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के 18 से 20 सैनिक मार गिराए गए हैं। भारत ने 11 पाकिस्तानी सेना के मारे जाने की पुष्टि अब तक की है। यही नहीं पाकिस्तान की कई चौकियों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। उसके आयुध भंडार तथा आयल डिपो को भी उड़ा दिया गया। 

टॅग्स :पाकिस्तानएलओसीभारतीय सेनासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील