लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: महिला ने मांगा तलाक, कहा- 'पति बहुत प्यार करता है, झगड़ा नहीं करता, इससे घुटन महसूस हो रही है'

By प्रिया कुमारी | Updated: August 21, 2020 10:36 IST

यूपी के संभल में एक महिला ने पति के प्यार से परेशान होकर तलाक की मांग की है। शरिया अदालत महिला ने पति तलाक की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देएक महिला ने पति से तलाक मांग लिया क्योंकि उसका पति उससे बहुत ज्यादा प्यार करता था।शरिया अदालत में अपनी दलील में, महिला ने दावा किया कि वह अपने पति के प्यार को पचा नहीं सकती।

यूपी के संभल जिले हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने पति से तलाक मांग लिया क्योंकि उसका पति उससे बहुत ज्यादा प्यार करता था, उससे लड़ाई नहीं करता था। महिला ने शरिया अदालत का दरवाजा खटखटाया है और पति से तलाक की मांग की है।

महिला से जब तलाक का कारण पूछा तो उसे सुन मौलवी भी हैरान रह गए। बाद में मौलवी ने महिला की दलील को बेमतलब बताते हुए उसकी तलाक की याचिका को खारिज कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, जब मौलवी ने याचिका पर फैसला करने से इनकार किया, तो मामला स्थानीय पंचायत तक पहुंच गया जिसने मामले पर फैसला करने में असमर्थता जताई।

शरिया अदालत में अपनी दलील में, महिला ने दावा किया कि वह अपने पति के प्यार को पचा नहीं सकती। रिपोर्ट में महिला के हवाले से लिखा गया है, "न तो पति कभी मुझ पर चिल्लाया और न ही उसने कभी किसी भी चीज को लेकर निराश किया। मैं ऐसे माहौल में घुटन महसूस कर रही हूं। कभी-कभी वह मेरे लिए खाना बनाता है और घर का काम करने में भी मेरी मदद करता है।

उन्होंने कहा, "जब भी मैं कोई गलती करती हूं, तो वह हमेशा मुझे माफ कर देता है। मैं उससे बहस करना चाहती थी। मुझे ऐसी जिंदगी की जरूरत नहीं है, जहां पति किसी बात के लिए सहमत हो।" इसके अलावा महिला से कोई और कारण पूछा गया तो महिला ने मना कर दिया। 

इस बीच, महिला के पति ने कहा कि वह हमेशा अपनी पत्नी को खुश रखना चाहता था। उन्होंने शरिया अदालत से मामला वापस लेने का अनुरोध किया है। कोर्ट ने अब इस दंपति को मामले को सुलझाने के लिए कहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसंभलकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप