लाइव न्यूज़ :

यूपी में सड़क से मजबूत निकला नारियल, नई सड़क का उद्घाटन करने आईं बीजेपी विधायक, फोड़ा नारियल तो टूट गई सड़क, धरने पर बैठीं

By अनिल शर्मा | Updated: December 4, 2021 15:47 IST

बीजेपी विधायक सुचि चौधरी ने बताया है कि उनके द्वारा 7.5-किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सड़क के 700-मीटर लंबे तैयार हिस्से के उद्घाटन के दौरान गुरुवार को नारियल फोड़ने पर सड़क टूट गई।

Open in App
ठळक मुद्देडीएम ने तीन अफसरों की टीम गठित की है जो मामले की जांच कर रही है।सड़क के निर्माण पर कुल 1,16,00,000 रुपये खर्च किए गए थेबीजेपी विधायक सुचि चौधरी और उनके समर्थकों ने खूब हंगामा किया

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक नवनिर्मित सड़क का एक हिस्सा उस समय टूट गया जब एक भाजपा विधायक ने उसके शुभारंभ के दौरान सड़क पर नारियल पटका। नारियल तो नहीं टूटा लेकिन नई सड़क जरूर टूट गई। ऐसा मंजर देख भाजपा विधायक सुची चौधरी भड़क गईं और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठ गईं। 

बीजेपी विधायक सुचि चौधरी ने बताया है कि उनके द्वारा 7.5-किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सड़क के 700-मीटर लंबे तैयार हिस्से के उद्घाटन के दौरान गुरुवार को नारियल फोड़ने पर सड़क टूट गई। बकौल चौधरी, सड़क की गुणवत्ता खराब थी। उद्धघाटन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, सड़क के निर्माण पर कुल 1,16,00,000 रुपये खर्च किए गए थे। बिजनौर विधायक गुरुवार शाम खेड़ा गांव के पास सात किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन करने गई थीं। उद्घाटन समारोह के दौरान, उन्होंने सड़क पर एक नारियल तोड़ा लेकिन वह नहीं टूटा और सड़क से बजरी निकल गई। मौके पर मौजूद विधायक के पति मौसम चौधरी ने जब नवनिर्मित सड़क पर फावड़ा चलाया तो सतह बिखरने लगी और देखते ही सड़क में गड्ढा बन गया।

इस नाजारे को देखने के बाद विधायिका ने खूब नाराजगी जताई और अपने समर्थकों के साथ मिलकर सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गईं। करीब 2 घंटे धरने पर बैठने के बाद पीडब्लूडी के अफसरों ने सड़क की सेम्पलिंग की। तब जाकर विधायक ने धरना समाप्त किया है। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास अग्रवाल ने कहा कि विश्लेषण के लिए एक नमूना लिया गया है। डीएम ने तीन अफसरों की टीम गठित की है जो मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :बिजनौरउत्तर प्रदेश समाचारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए