लाइव न्यूज़ :

सात फेरे लेने के बाद अपने लवर के साथ गहने लेकर भागी दुल्हन, वापस आने के इंतजार में दूल्हे संग घंटों बैठे रहे बाराती

By अमित कुमार | Updated: November 28, 2020 11:19 IST

शादी में सात फेरे लेने के तुरंत बाद दुल्हन सारे जेवर समेटकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद दूल्हे और बराती शॉक्ड रह गए।

Open in App
ठळक मुद्देबलरामपुर से बारात गुरुवार की रात गोंडा आई थी।दुल्हन ने सभी रस्म में हंसी-खुशी हिस्सा लिया।सुबह लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सारे गहने लेकर कहीं भाग गई।

शादी कर दूल्हे के परिवार को ठगी का शिकार बनाने वाली दुल्हन का एक और मामला सामने आया है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा का है। यहां दुल्हे संग सात फेरे लेने के बाद दुल्हन घर से गहने लेकर फरार हो गई। दुल्हन ने शादी के समय अपने प्रेमी को वहां पर आमंत्रित किया था। सात फेरे जैसे ही खत्म हुए दुल्हन अपने प्रेमी संग गहने लेकर भग गई। 

बताया जा रहा है कि बलरामपुर से बारात गुरुवार की रात आई थी। बारातियों का स्वागत भी हुआ और पूरी रात वैवाहिक रस्म भी। सारी रस्में हंसी खुशी पूरी भी हुई। दुल्हन ने भी सभी रस्म में हंसी-खुशी हिस्सा लिया। लेकिन सुबह लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सारे गहने लेकर कहीं भाग गई। इस बात को सुनते ही दूल्हा और उनके परिवार वाले शॉक्ड रह गए। 

दूल्हे ने बरातियों के संग कई घंटों तक दुल्हन के वापस लौटने का इंतजार भी किया। लेकिन जब वह नहीं आई तो उन्होंने इस मामले की जानकारी पास के थाने को दी। दूल्हे व उसके बड़े भाई ने बताया कि यह शादी 26 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण टल गई थी। कोरोना के बाद शादी नवंबर में तय की गई, जहां दूल्हे को दुल्हन ने धोखा दिया और शादी कर भाग गई। 

इससे पहले अत्तर प्रदेश से दुल्हन के भागने की एक और खबर सामने आई थी। दरअसल, फरेरा की रहने वाले दो सगे भाइयों का रिश्ता परिचित बिचौलिया ने सोनभद्र की दो सगी बहनों के साथ तय किया था। दुल्हनों के भाई ने शादी के बदले एक लाख रुपये लिए। बरात सोनभद्र जाने की जगह दुल्हनों को गुरुवार को लड़के वालों ने गांव में बुलवा लिया। गुरुवार की रात को 11 बजे शादी की रस्में पूरी हो गईं। रात करीब एक बजे दोनों दुल्हनें वहां से भाग गई। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण