लाइव न्यूज़ :

टोंक में बदमाशों ने व्यापारी की गोली मारकर हत्या की, 30 लाख रुपये से भरा बैग लूटा

By भाषा | Updated: March 18, 2021 15:49 IST

Open in App

जयपुर, 18 मार्च राजस्थान के टोंक जिले के निवाई थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बैंक के बाहर अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी की दिनदहाड़े कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी और उसका बैग लूट लिया जिसमें 30 लाख रुपये थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि निवाई के झिलाय रोड स्थित निजी बैंक के बाहर आढ़ती सत्यनारायण खंडेलवाल (60) पर बाइक सवार तीन बदमाश ने गोलीबारी कर दी और उनका 30 लाख रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि घायल व्यापारी को उपचार के लिये जयपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं और सभी जगहों पर नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए