लाइव न्यूज़ :

साल 2020 में 91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए वैष्णो देवी के दर्शन; नौ साल में सबसे ज्यादा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2023 22:31 IST

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने ट्वीट किया है, ‘‘2022 में 91.25 लाख श्रद्धालुओं ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए।

Open in App
ठळक मुद्देनये साल की पूर्व संध्या पर 23,000 से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे2022 में सबसे अधिक 11.29 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जून में दर्शन को आएवहीं फरवरी में सबसे कम 3.61 लाख श्रद्धालु पहुंचे

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रिआसी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में 2020 में 91 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। श्राइन बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि पिछले नौ साल में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की यह सबसे बड़ी संख्या है। त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता मंदिर में नये साल की पूर्व संध्या पर 23,000 से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। 

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने ट्वीट किया है, ‘‘2022 में 91.25 लाख श्रद्धालुओं ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। 2013 में व्यक्तिगत यात्री पंजीकरण सेवा शुरू होने के बाद यह एक साल में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सबसे बड़ी संख्या है। माता रानी हम सभी पर शांति, खुशियां और समृद्धि की कृपा बनाए रखे।’’

श्राइन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 2022 के अंतिम दिन 23,110 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। उसके अनुसार, 2022 में सबसे अधिक 11.29 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जून में दर्शन को आए, वहीं फरवरी में सबसे कम 3.61 लाख श्रद्धालु पहुंचे। दिसंबर में कुल 5.67 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDrung Waterfall: महीनों बाद खुला द्रुग वाटरफाल, टंगमर्ग राइडर्स की रोजी-रोटी में मदद मिली

भारतJammu-Kashmir Power Shortage: सर्दी बढ़ने के साथ कश्मीर में गहराया बिजली सकंट, करीब 500 मेगावाट बिजली की कमी से परेशान लोग

भारतJammu-Kashmir: कश्मीर के मोर्चे से खुशखबरी, आतंकी हिंसा में गिरावट पर आतंक और दहशत में नहीं

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी

भारतदिल्ली लाल किला कार विस्फोटः जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में कुल 8 जगहों पर NIA छापेमारी, ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल पर नजर, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक