लाइव न्यूज़ :

पूर्व में राज्य का पैसा कब्रिस्तान पर खर्च हुआ, भाजपा सरकार इससे मंदिरों का उन्नयन कर रही:आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: November 4, 2021 00:42 IST

Open in App

अयोध्या, तीन नवंबर उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि पहले राज्य का पैसा कब्रिस्तान के लिए जमीन खरीदने में उपयोग किया जाता था, लेकिन उनकी सरकार में मंदिरों के उन्नयन के लिए धन का उपयोग किया जा रहा है।

दीपोत्सव समारोह के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राम कथा पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को अगले साल होली तक मुफ्त राशन मिलना जारी रहने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने वाली यह योजना इस साल नवंबर में समाप्त होने वाली थी लेकिन उनकी सरकार ने इस योजना को अगले साल होली (मार्च) तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है क्योंकि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को अगले साल मार्च तक विस्तारित करने से प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को लाभ होगा। उन्होंने 661 करोड़ रुपये की लागत वाली 50 विभिन्न परियोजनाओं की भी शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को गेहूं और चावल के साथ नमक, चीनी, दाल और तेल भी मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पहले राज्य का पैसा कब्रिस्तान के लिए जमीन पर खर्च होता था, आज पैसा मंदिरों के उन्नयन के लिए खर्च किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सोच का अंतर है। जिन्हें कब्रिस्तान से प्रेम था वे सरकारी धन वहां खर्च करते थे, जिन्हें धर्म व संस्कृति से प्रेम है वे उन पर (मंदिरों पर) पैसे खर्च कर रहे हैं।’’

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘दुनिया की कोई भी ताकत (राम)मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती और यह 2023 तक पूरा हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो