लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्य सचिवालय भवन में गिरी आकाशीय बिजली, बाल-बाल बचे अधिकारी और कर्मचारी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2019 22:53 IST

वित्त विभाग मुख्य सचिवालय में स्थित है. जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करते हैं. पुराने सचिवालय में हजारों की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं.

Open in App

बिहार के मुख्य सचिवालय भवन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वित्त विभाग के बजट सेक्शन में तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली(वज्रपात) गिरी. वज्रपात से कार्यालय के फॉल्स सीलिंग क्षतिग्रस्त हुआ है. वज्रपात के समय कार्यालय कक्ष में कई कर्मचारी मौजूद थे.

इस घटना के बाद सेक्शन में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे. अपर सचिव ने बताया कि तकरीबन 2 बजे वज्रपात हुआ है. वहीं, सचिवालय में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि वज्रपात(ठनका) गिरने से अचानक मेज पर तेज पानी की बूंदें गिरने लगी और देखते ही देखते बिजली के तारों में धुंआ उठने लगा.

वित्त विभाग मुख्य सचिवालय में स्थित है. जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करते हैं. पुराने सचिवालय में हजारों की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं. हालांकि सचिवालय के छत पर वज्रपात बचाव यंत्र लगा हुआ है. इसी दौरान बिजली के तार में भी आग लग गई जिसके बाद सचिवालय कर्मियों में दहशत फैल गई. बाद में कर्मियों ने घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दिया जिसके बाद प्राधिकरण की अधिकारी मधुबाला ने घटना का जायजा लिया.

उन्होंने भी स्वीकार किया कि ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने की घटना है. इस अप्रत्याशित घटना से सचिवालय के लिफ्ट के सभी बल्ब भी फ्यूज हो गए. फिलहाल सेक्शन को दूसरे कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है. हालांकि सवाल उठ रहा है कि सचिवालय को आकाशीय बिजली से बचाव के लिए कंडक्टर लगाए जाने के बावजूद ऐसी घटना कैसे हुई? यहां बता दें कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात से अब तक 70 लोगों की मौत की खबर है.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर