लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में 1273 लोग हुए हैं कोविड-19 से ठीक, देश में रिकवरी रेट 29.36 पर पहुंचा

By सुमित राय | Updated: May 8, 2020 17:11 IST

भारत में पिछले 24 घंटे में 1273 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं, जिसके बाद देश में रिकवरी रेट 29.36 हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 56342 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1886 लोगों की मौत हो चुकी है।देश में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 16540 हो गई है, जिसके बाद रिकवरी रेट 29.36 प्रतिशत हो गया है।

कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बीच पिछले 24 घंटे में 3390 कोविड-19 के नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 56342 हो गई है। इसी बीच देशभर में कुल 1273 लोग ठीक हुए हैं और ठीक हुए लोगों की संख्या 16540 हो गई है, जिसके बाद रिकवरी रेट 29.36 प्रतिशत हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल ने बताया, "पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3390 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 1273 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके बाद रिकवरी रेट अब 29.36 प्रतिशत हो गया है। अब तक 16540 मरीज ठीक हो चुके हैं और 37916 सक्रिय मरीज चिकित्सा देखरेख में हैं।"

इसके साथ ही लव अग्रवाल ने बताया, "देश के 216 जिलों में कोरोना वायरस के कोई भी सकारात्मक मामले नहीं पाए गए हैं। 42 जिलों में पिछले 28 दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।" इसके अलावा उन्होंने बताया, "देश 29 जिलों में पिछले 21 दिनों में कोई नए मामले सामने नहीं आए हैं। 36 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोई नए मामले सामने नहीं आए हैं। वहीं 46 जिले ऐसे हैं, जहां पिछले 7 दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।"

56 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

बता दें कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक भारत में 56342 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1886 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 16539 लोग ठीक भी हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी भी देशभर में 37916 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं करीब 18 हजार लोग

देशभर में महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं और राज्य में अब तक 17974 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 694 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि महाराष्ट्र में अब तक 3301 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप