लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के एक दिन में सामने आए नए मामलों में से 71.10 प्रतिशत पांच राज्य से

By भाषा | Updated: March 17, 2021 13:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च देश में एक दिन में सामने आए कोविड-19 के 28,903 नए मामलों में 71.10 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों से 83.91 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु और केरल से हैं।

मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों से केवल महाराष्ट्र के ही 61.8 प्रतिशत मामले हैं, जहां 24 घंटे में 17,864 नए मामले सामने आए। वहीं, केरल में 1,970 और पंजाब में 1,463 नए मामले सामने आए।

देश में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,34,406 हो गई ,जो कुल मामलों का 2.05 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ कुल उपचाराधीन मामलों में से महाराष्ट्र, केरल और पंजाब के 76.4 प्रतिशत मामले हैं। केवल महाराष्ट्र के ही 60 प्रतिशत मामले हैं।’’

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे तक 5,86,855 सत्रों में कुल 3,50,64,536 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके थे।

आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 75,06,155 स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को पहली खुराक दी गई है और 45,54,855 एचसीडब्ल्यू को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 76,00,030 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को पहली खुराक और 16,47,644 एफएलडब्ल्यू को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इनके अलावा, किसी विशिष्ट बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के 21,66,408 लोगों को और 60 वर्ष से अधिक आयु के 1,15,89,444 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

टीकाकरण अभियान के 60वें दिन 16 मार्च 2021 को कुल 21,17,104 लोगों को टीके लगाए गए।

इनमें से 17,82,553 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई और 3,34,551 एचसीडब्ल्यू तथा एफएलडब्ल्यू को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

देश में कुल 1,10,45,284 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 188 और मरीजों की वायरस से मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, वायरस से मौत के 188 मामलों से 86.7 प्रतिशत मामले छह राज्यों से थे। इनमें से महाराष्ट्र के सबसे अधिक 87, पंजाब के 38 और केरल के 15 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश के 15 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया। असम, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, मेघालय, दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान एवं निकोबर द्वीपसमूह और अरुणाचल प्रदेश वे राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए