लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी की गैरमौजूदगी में विधायकों ने समझी AI की बारीकियां! यूपी विधानसभा में पहली बार हुआ ऐसा

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 10, 2025 20:19 IST

एआई की इस खूबी के चलते उत्तर प्रदेश विधानसभा में रविवार को विधायकों को एआई के बारे में प्रशिक्षित करने का एक संक्षिप्त प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया.

Open in App

लखनऊ: पूरी दुनिया में इस वक्त एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की धूम मची है. एआई एक ऐसी तकनीक है जो कंप्यूटर और मशीनों को इंसानों की तरह सोचने, सीखने, समझने और काम करने की क्षमता देती है. जिसके चलते दुनिया भर में लोग एआई की बारीकियों को सीखने के कोर्स चला रहे हैं, ताकि उसके जरिए डॉक्टर, वकील, इंजीनियर,शिक्षक,कारोबारी सहित समाज के हर क्षेत्र में कार्यरत लोग एआई के जरिए अपने काम को आसान बनाना का तरीका सीख सकें. 

एआई की इस खूबी के चलते उत्तर प्रदेश विधानसभा में रविवार को विधायकों को एआई के बारे में प्रशिक्षित करने का एक संक्षिप्त प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. प्रशिक्षण सत्र में सीएम योगी ने हिस्सा नहीं लिया, लेकिन सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक बड़ी संख्या में आए और इन सभी ने आईआईटी प्रोफेशनल से एआई की बारीकियां जानी. 

विधायकों ने उठाया डाटा के फेक होने का मुद्दा : 

इस प्रशिक्षण सत्र में विधायकों को आईआईटी प्रोफेशनल ने एआई के जरिए कैसे कानूनी शोध करें, यह बताया. इसके साथ ही दस्तावेज़ कैसे जांचे और नीतियों का अध्ययन करने में मदद करने वाले स्मार्ट उपकरणों का एआई के जरिए कैसे उपयोग करें, यह भी बताया गया. इससे अलावा कैसे एआई के जरिए विधायक नए विधेयक लिखने और कानूनी समस्याओं को पहचाने तथा और प्रस्तावित कानूनों की तुलना अन्य राज्यों और देशों के समान कानूनों के साथ कैसे करें यह भी सिखाया गया. 

इस प्रशिक्षण सत्र में विधायकों ने डाटा की उपलब्धता को लेकर कई सवाल किए और डाटा के फेक (गलत) होने का मुद्दा भी उठाया. कहा कि जब डाटा ही गलत होगा तो कैसे एआई सही जानकारी देगा? तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सूबे की हर विधानसभा क्षेत्र के विकास का पूरा डाटा जल्दी ही तैयार होगा और उसके आधार पर विधायक सरकार से सवाल भी कर सकेंगे. 

सतीश महाना का कहना था कि विधानसभा में यह पहला मौका होगा जब सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक आईआईटी के प्रोफेशनल से यह सीख रहे हैं कि कैसे वह अपने कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल पर एआई का उपयोग करें. कैसे इस तकनीक के जरिए अपने भाषण लिखे, लोगों के पत्रों का जवाब दें और अपने विधानसभा क्षेत्र का रिकॉर्ड तैयार करें. 

यहीं नहीं सदन में दिए गए अपने भाषण की क्लिप भी कैसे अपने मोबाइल और लैपटॉप में सुरक्षित रखें ताकि उसे समय पर आसानी से प्राप्त किया जा सके. उन्होंने कहा यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा क्योंकि बदल रहे समाज में हर विधायक को एआई की बारीकियां जाना भी जरूरी हो गया है. 

टॅग्स :आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसउत्तर प्रदेश समाचारUP Vidhan Sabha Monsoon Session
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?