महाराष्ट्र के ठाणे में 97 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कोविड-19 को दी मात

By भाषा | Published: April 15, 2021 09:10 PM2021-04-15T21:10:20+5:302021-04-15T21:10:20+5:30

In Thane, Maharashtra, a 97-year-old man beats Kovid-19 | महाराष्ट्र के ठाणे में 97 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कोविड-19 को दी मात

महाराष्ट्र के ठाणे में 97 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कोविड-19 को दी मात

ठाणे, 15 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे में 97 वर्षीय एक बुजुर्ग ने कोविड-19 को मात दी। बुजुर्ग यहां नगर निगम के एक अस्पताल में 15 दिन के इलाज के बाद बुधवार को घर लौटे। डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कल्याण के रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति को नगर निगम द्वारा संचालित एक कोविड-19 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था और बुधवार दोपहर बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

डॉक्टरों ने बताया कि फेफड़ों में गंभीर संक्रमण और ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था, लेकिन आखिरकार वह कोविड-19 को मात देने में कामयाब रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: In Thane, Maharashtra, a 97-year-old man beats Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे