लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में किसान को हल जोतते समय जमीन के अंदर मिला खजाना, जांच के लिए भेजा गया

By प्रिया कुमारी | Updated: June 5, 2020 10:17 IST

तेलंगाना में एक किसान को अपने खेती में हल जोतते समय ढेर सारे आभूषण और सोने चांदी मिले। मिले इस खजाने की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद एक्पर्ट खजाने के बारे में पता लगाने में जुट गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में एक किसान को खेत में हल जोतते समय जमीन में सोना और कई सारे रत्न मिले। खुदाई में 25 सोने के सिक्के, गले के आभूषण, अंगूठियां,पारंपरिक बर्तन मिले हैं।

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के जहीराबाद में एक किसान को खेत में हल जोतते समय जमीन में सोना और कई सारे रत्न मिले। अक्सर हमने ये सब फिल्मों में ही देखा है लेकिन ये बिल्कुल हकीकत है। इसके अलावा किसान को जमीन के अंदर कई ऐसे एंटिक्स मिले जो सोने चांदी और तांबे के हैं। संगारेड्डी गांव में रहने वाले याकूब अली ने बताया कि वह अपने खेत में फसल की बुआई के लिए खेतों में जुताई कर रहे थे। जुताई के दौरान हल किसी चीज से टकराया।

उन्होंने बताया कि जब हल किसी चीज से टकराया तो मैंने देखने की कोशिश की आखिर किस चीज से टकराया है, जैसे ही उन्होंने ठीक से देखा तो वह हैरान रह गए उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हो रहा था। शुरुआत में उन्हें तीन कांसे के बर्तन मिले, जिसमें बहुत सारे आभूषण भरे थे। धीरे-धीर और भी कई सोने चांदी भरे आभूषण मिले। याकूब अली ने फौरन ही ये बात पुलिस को बताई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और रेवेन्यू अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

गांव वालों को इस बात की जानकारी हुई तो लोग भीड़ लगाने लगे। सब इस घटना को सुन कर हैरान हो रहे थे। सभी देखने के लिए घटना स्थल पहुंचे जहां सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। पुलिस ने बताया कि अबतक की खुदाई में 25 सोने के सिक्के, गले के आभूषण, अंगूठियां,पारंपरिक बर्तन मिले हैं। जिसे पुरातत्व विभाग के पास भेज दिया है। जहां पर एक्सपर्ट यह पता लगाने कि कोशिश कर रहे हैं कि यह आभूषण किस काल के हैं। जांच के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।

टॅग्स :तेलंगानागोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील