लाइव न्यूज़ :

“शेरशाह” में हमने तथ्यों को सही तरीके से दिखाने का प्रयास किया है: निर्देशक विष्णुवर्धन

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:26 IST

Open in App

(कोमल पंचमाटिया)

कारगिल, 30 जुलाई “शेरशाह” के निर्देशक विष्णुवर्धन का कहना है कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित यह फिल्म जिम्मेदारी से बनाई गई है इसलिए यह सुनिश्चित किया गया है कि इसमें सभी तथ्यों को सही दिखाया जाए।

फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन बत्रा की भूमिका निभाई है जो 1999 के कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उस समय उनकी उम्र 24 साल थी और उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

विष्णुवर्धन को तमिल फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि “शेरशाह” में 1999 के कारगिल युद्ध की घटनाओं को ईमानदारी से दिखाने का प्रयास किया गया है। विष्णुवर्धन (44) ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “ऐसी फिल्म के लिए आपको तथ्यों और विवरण पर ध्यान देना होता है और यह जरूरी है कि उन्हें सही तरीके से पेश करें। हमने ध्यानपूर्वक फिल्म बनाई है। इसलिए हमें इतना समय लगा।”

उन्होंने कहा, “फिल्माने की प्रक्रिया में हमें सिनेमाई तरीका अपनाना था लेकिन घटनाओं को जितना हो सके उतना वास्तविक रूप में दिखाने की भी जिम्मेदारी थी।”

विष्णुवर्धन ने कहा कि हालांकि कैप्टन बत्रा की कहानी पर्दे पर दिखाने के लिए फिल्म में कई प्रकार की सिनेमाई स्वतंत्रता ली गई है लेकिन टीम ने अपने प्रयास में ईमानदारी बरती है। फिल्मकार ने कहा कि उन्होंने फिल्म निर्माण से पहले हर तरह की आवश्यक अनुमति ली थी।

फिल्म में कियारा आडवाणी ने बत्रा की मंगेतर डिंपल चीमा का किरदार निभाया है। निर्देशक ने कहा, “सब कुछ पारदर्शी है। मुझे नहीं लगता कि इससे किसी की भावनाएं आहत होंगी क्योंकि हमारा इरादा नेक था। परिवार और भारतीय सेना की ओर से हमें बेहद समर्थन मिला। हमें उनसे अनापत्ति प्रमाण पत्र मिला और फिल्म के सेट पर सेना के दो कर्मी हमारे साथ थे।”

विष्णुवर्धन ने मल्होत्रा और आडवाणी के अभिनय की भी तारीफ की। फिल्म का निर्माण संयुक्त रूप से धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट ने किया है। “शेरशाह” 12 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए