लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में एड्स से एक साल में 443 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 31, 2021 11:14 IST

Open in App

मिजोरम में वित्त वर्ष 2019-2020 के दौरान एड्स से पैदा हुईं जटिलताओं के कारण कम से कम 443 लोगों की मौत हुई है। आधिकारिक आकंड़ों में यह जानकारी दी गई है। सोमवार को जारी सांख्यिकीय पुस्तिका 'मिजोरम 2020' के अनुसार, 2019-2020 के दौरान 2,339 लोग एड्स से पीड़ित पाए गए। राज्य के अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी पुस्तिका में कहा गया है कि 2018-2019 में 65,615 नमूनों के मुकाबले 2019-2020 के दौरान 51,691 रक्त नमूनों का परीक्षण किया गया। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के अनुसार, (2011 की जनगणना के मुताबिक) मिजोरम की आबादी 10.91 लाख है, जिसमें से 2.32 प्रतिशत लोग एड्स से पीड़ित पाए गए हैं। इस मामले में मिजोरम देश में पहले स्थान पर है। मिजोरम में एड्स का पहला मामला अक्टूबर 1990 में सामने आया था। मिजोरम राजकीय एड्स नियंत्रण सोसाइटी (एमएसएसीएस) के अनुसार, अक्टूबर 1990 से सितंबर 2020 तक 1,972 गर्भवती महिलाओं सहित 23,092 लोगों में एड्स के संक्रमण का पता चला। इसी अवधि में 2,877 लोगों की इस बीमारी से मृत्यु हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील