लाइव न्यूज़ :

भारत मिशन शक्ति: भारत तीन मिनट में इस सेटेलाइट को मारकर बना अंतरिक्ष की 'महाशक्ति'

By स्वाति सिंह | Updated: March 27, 2019 15:21 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया है कि तीन मिनट के अंदर भारत ने अंतरिक्ष में लो अर्थ ऑर्बिट में लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर सैटलाइट को मात्र 3 मिनट में मार गिराया।

Open in App
ठळक मुद्देमिशन शक्ति के तहत एंटी सैटेलाइट मिसाइल ‘ए.सैट’ से 'लो ऑर्बिट क्षेत्र' में तीन मिनट में लाइव सेटेलाइट को गिरा कर इस परीक्षण को पूरा किया गया।भारत से पहले यह ताकत केवल अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी। ये तकनीक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के पास है।

लोकसभा चुनाव से बिलकुल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बड़ी घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अंतरिक्ष में किसी सेटेलाइट को मार गिराने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। पीएम मोदी ने बताया कि इस परीक्षण को 'मिशन शक्ति' का नाम दिया गया था और भारत के लिए इसे पूरा करना बड़ी उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत एंटी सैटेलाइट मिसाइल ‘ए.सैट’ से 'लो ऑर्बिट क्षेत्र' में तीन मिनट में लाइव सेटेलाइट को गिरा कर इस परीक्षण को पूरा किया गया।

भारत से पहले यह ताकत केवल अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी। बता दें कि ये तकनीक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के पास है। सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य इंग्लैंड और फ्रांस भी अंतरिक्ष में ये सफलता पाने में असफल रहे हैं। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया है कि तीन मिनट के अंदर भारत ने अंतरिक्ष में लो अर्थ ऑर्बिट में लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर सैटलाइट को मात्र 3 मिनट में मार गिराया। जिस सैटेलाइट को ध्वस्त किया गया वह भारत का ही आउट ऑफ सर्विस सैटेलाइट था। यानि अब इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। यह पृथ्वी की सतह से 300 किमी की ऊंचाई पर अंतरिक्ष में था। 

बता दें कि ज्यादातर सैटेलाइट का इस्तेमाल टेलीकम्युनिकेशन में होता है। इसमें ईमेल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसे डाटा कम्युनिकेशन काम शामिल है। ये सैटेलाइट काफी तेज गति से चलते हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख और नीति आयोग के सदस्य वीके श्रीवास्तव ने बताया, 'यह शानदार उपलब्धि है। अगर कोई दुश्मन अंतरिक्ष का सैन्यकरण करने की कोशिश करता है या हमारे स्पेस क्षमता के इस्तेमाल से रोकता है तो हम उससे निपट सकेंगे।'  

पीएम ने बताया कि इस मिशन के तहत सभी लक्ष्यों को हासिल किया गया और भारत में ही निर्मित सेटेलाइट का इस्तेमाल किया गया।पीएम ने कहा, 'आज हमारे पास पर्याप्त सेटेलाइट हैं जो विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, आपदा प्रबंधन, संचार, मौसम की जानकारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।' 

पीएम ने कहा, 'ए-सैट मिसाइल भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम को नई शक्ति देगा। मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को बताना चाहता हूं कि इसका इस्तेमाल किसी के खिलाफ नहीं किया जाएगा। यह पूरी तरह से भारत की अपनी रक्षा की कोशिश है। हम अंतरिक्ष में हथियारों की रेस के खिलाफ हैं।' 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडीआरडीओ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर