लाइव न्यूज़ :

मेरठ में पांच युवकों ने छात्रा से बलात्कार की कोशिश के बाद घटना का वीडियो किया अपलोड

By भाषा | Updated: August 27, 2021 14:40 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र में पांच युवकों ने एक छात्रा के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक यौन संपर्क बनाने के बाद उसका बलात्कार करने की कोशिश की और बाद में इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना मवाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय छात्रा पंकज नाम के आरोपी से पहले से परिचित है। सिंह ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर बताया कि छात्रा घटना के दिन यानी 18 अगस्त को पंकज से मिलने खेत गई थी तथा दो-चार और युवक वहां आ गये, जिसके बाद उन्होंने छात्रा के साथ अप्राकृतिक यौन संपर्क बनाने के साथ ही उससे बलात्कार की कोशिश की। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और पीड़िता को धमकी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को जानकारी दी, तो वे उसके पिता को गोली मार देंगे। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने पिता की जान को खतरा होने के कारण यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन पिछले दिनों आरोपियों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद छात्रा के परिजन को घटना की जानकारी हुई। सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पंकज और चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील