लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: तपती ​गर्मी के बीच हो रही पानी की कमी, ग्रामीणों ने पीएम और सीएम से लगाई मदद की गुहार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2020 20:15 IST

मध्य प्रदेश में सीहोर ज़िले का पाटनी गांव तपती ​गर्मी के बीच पानी की कमी से जूझ रहा है। पानी लाने के लिए गांव के लोगों को करीब 2 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, इसके बाद भी उन्हें गंदा पानी नसीब होता है।

Open in App
ठळक मुद्देतपती ​गर्मी के बीच मध्य प्रदेश का सीहोर ज़िले का पाटनी गांव पानी की कमी से जूझ रहा है।पानी लाने के लिए गांव के लोगों को करीब 2 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, इसके बाद भी उन्हें गंदा पानी नसीब होता है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में तपती ​गर्मी के बीच ​सीहोर ज़िले का पाटनी गांव पानी की कमी से जूझ रहा है। पानी लाने के लिए गांव के लोगों को करीब 2 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, इसके बाद भी उन्हें गंदा पानी नसीब होता है। एक स्थानीय महिला ने बताया: "गंदे पानी को ही पीते हैं क्या करें!" वहीं, इस मामले को लेकर एक अन्य ग्रामीण का कहना है, "हमारे गांव में पानी नहीं है। हमारे पास कोई और चारा नहीं है। बढ़ती गर्मी हमारे जीवन को मुश्किल बना रही है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से हमारी मदद करने का आग्रह करता हूं।" 

बता दें कि पानी का संकट कोरोना वायरस महामारी के बीच आया है। जहां एक ओर इस घातक वायरस से देश जूझ रहा है तो वहीं अब कई जिलों में गर्मी के कारण पानी की किल्लत देखने को मिलेगी। मालूम हो, देश में देशभर में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 के 1।6 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह संक्रमित लोगों की संख्या के लिहाज से दुनिया में भारत नौवें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि संक्रमण से मृतकों की संख्या 4,600 के आंकड़े को पार कर चीन में कोरोना वायरस से मौतों के आधिकारिक आंकड़े 4634 के करीब पहुंच गई है। 

हालांकि, जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी एंड मेडिसिन की वेबसाइट के मुताबिक चीन के मृतकों की संख्या को पार कर बृहस्पतिवार की रात तक भारत में मृतकों की संख्या 4695 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह आठ बजे के अपने अपडेट में बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे के दौरान 194 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 4531 हो गयी। संक्रमण के 6566 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 1,58,333 हो गयी है। वर्तमान में 86,000 से ज्यादा संक्रमित हैं और 67,691 लोग ठीक हो चुके हैं। इस तरह ठीक होने की दर करीब 42.75 प्रतिशत के आसपास है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरसशिवराज सिंह चौहाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील