लाइव न्यूज़ :

केरल में प्रधानमंत्री मोदी ने एलडीएफ, यूडीएफ के ‘सात घातक पाप’ का जिक्र किया

By भाषा | Updated: April 2, 2021 18:59 IST

Open in App

कोनी (केरल), दो अप्रैल गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में बाइबल का हवाला देते हुए सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ और कांग्रेस नीत यूडीएफ को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि दोनों मोर्चा ने सत्ता के लिए लालच एवं लिप्सा सहित ‘सात घातक पाप’ किए हैं।

मोदी ने शुक्रवार को यहां एक चुनावी रैली में दोनों मोर्चा पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘आप सभी ने सात घातक पाप के बारे में सुना होगा। यूडीएफ और एलडीएफ ने केरल में सात घातक पाप किए हैं।’’ दोनों मोर्चा ने बारी-बारी से राज्य में कई वर्षों तक शासन किया है।

उन्होंने सोना, डॉलर और सौर मामलों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘पहला पाप है घमंड। यूडीएफ और एलडीएफ को लगता है कि उन्हें कभी हराया नहीं जा सकता है। इससे उनके नेता काफी घमंडी हो गए हैं और अपनी जड़ों से कट गए हैं, जबकि उनका दूसरा पाप धन की लालच है।’’ इन मामलों से दोनों मोर्चा की छवि खराब हुई है।

मोदी ने दावा किया कि दोनों मोर्चा ईर्ष्यालु हैं और गलत काम करने के लिए उनके बीच होड़ मची हुई है।

प्रधानमंत्री ने यहां एक स्टेडियम में आयोजित रैली में कहा, ‘‘उनके बीच भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता है। अगर एक मोर्चा दूसरे से ज्यादा पैसा बनाता है तो उन्हें ईर्ष्या होती है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता की लालच के कारण दोनों मोर्चा ने समाज के सांप्रदायिक, आपराधिक और दमनकारी तत्वों के साथ गठबंधन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘तीन तलाक पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का रूख क्या था? पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की सामाजिक नीतियां क्या हैं? क्या उनकी पीछे की ओर धकेलने वाली राजनीति का समर्थन किया जा सकता है? नहीं।’’

मोदी ने कहा कि दोनों मोर्चा वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं और बाकी मुद्दे गौण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए