लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 200 के करीब, आज 2 और नए मामले आए सामने

By अनुराग आनंद | Updated: May 14, 2020 21:28 IST

झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के कुल 11 नए मरीज मिले.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है. झारखंड में आज कोरोना वायरस के 11 नए मरीज मिले.

रांची: झारखंड में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है. इस तरह से राज्य में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आज कोरोना के दो और नए मामले सामने आए हैं. इस तरह आज कोरोना संक्रमण के कुल 11 नए मरीज मिले. इनमें एक कोडरमा, एक जमशेदपुर और 7 पलामू में मिले हैं. इसके अलावा, दो और मामले सामने आए हैं.

इसतरह अब झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्‍या 192 हो गई है. झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने आज के सभी 11 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज आप्रवासी हैं. आज 9 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोनावायरस के एक्टिव मामले 91 से बढ़कर 100 हो गये हैं. बुधवार को झारखंड में आठ नये मामलों की पुष्ट हुई थी. राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच अच्छी खबर यह है कि 87 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है.

ठीक हुए मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है. सात नये मामले सामने आने के बाद पलामू में एक्टिव मामलों की संख्या 12 हो गई है. जमशेदपुर में एक नया मामले सामने आने से एक्टिव मामले तीन हो गये हैं. इसतरह से राज्य में आप्रवासी मजदूर के वापस आने से और खतरा बढ़ गया है. 

पलामू से मिले सभी कोरोना पॉजिटिव सूरत से लौटे थे. सभी इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए थे. इसके अलावा अब पलामू भी रेड जोन में जाने के कगार पर है. कोडरमा, गिरिडीह, जमशेदपुर आदि जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद ये जिले ऑरेंज जोन में शामिल हो गए हैं. वहीं कोडरमा का मरीज चंदवारा प्रखंड के कांको गांव का रहने वाला है. उसकी उम्र 51 वर्ष है. वह कोलकाता से लौटा था. उसे खांसी थी, जिसके बाद उसने खुद से सैंपल दिया और क्वॉरेंटाइन में था. जमशेदपुर से मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज 11मई को कोलकाता से आया था. जमशेदपुर के एमजीएम के आईसोलेशन वार्ड में उसे रखा गया था. 

वहीं, इससे पहले 13 मई बुधवार को झारखंड के गिरिडीह से 4, रांची के हिंदपीढी से 1, मांडर से 1 और कोडरमा से 2 मरीज मिले थे. बता दें कि बीते मंगलवार को रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, जमशेदपुर और लातेहार के मरीज मिलाकर कुल 11 लोग संक्रमित पाये गये थे. सूबे के 15 जिले इस महामारी से प्रभावित हो गए हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंडरांची
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत