लाइव न्यूज़ :

झारखंड में दल बदलुओं के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने में जुटे दल, जनता से मांग रहे हैं विजयी होने का आशीर्वाद

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2024 17:21 IST

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में इस बार दलबदलुओं की खूब चली है। जो कल तक पार्टी में रहकर दूसरे को जमकर कोसते थे, दल बदलते ही उनकी निष्ठा में गजब का बदलाव दिखने लगा है। टिकट के लिए तमाम नेताओं दल-बदल का खेल खेला। वहीं दूसरे दलों ने भी उन्हें हाथों-हाथ लिया। 

Open in App

रांची: झारखंड के दो चरणों में हो रहे विधानसभा के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब यह तस्वीर साफ हो गई है कि किस पार्टी से किस सीट पर कौन मैदान में है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में इस बार दलबदलुओं की खूब चली है। जो कल तक पार्टी में रहकर दूसरे को जमकर कोसते थे, दल बदलते ही उनकी निष्ठा में गजब का बदलाव दिखने लगा है। टिकट के लिए तमाम नेताओं दल-बदल का खेल खेला। वहीं दूसरे दलों ने भी उन्हें हाथों-हाथ लिया। 

राज्य में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाला इंडिया ब्लॉक हो या विपक्षी भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए, दोनों ही गठबंधन दल-बदलुओं पर मेहरबान रहे हैं। 26 से अधिक लोग दल-बदल कर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इंडिया ब्लॉक की अगुवाई कर रही झामुमो ने सात दलबदलुओं पर दांव लगाया है। जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस ने दो दलबदलुओं को उम्मीदवार बनाया है। 

वहीं विपक्षी एनडीए की मुख्य घटक भाजपा ने दूसरे दलों से आए आठ नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी(सपा) भी दल-बदलुओं के सहारे मैदान में उतरी है। सपा ने दूसरे दलों से आए 6 नेताओं को टिकट दिया है। इसी तरह से आजसू ने दो और बसपा ने एक दल-बदलू को मैदान में उतारा है। झामुमो ने भाजपा छोड़कर आए चार, आजसू से आए दो और राजद से आए एक नेता को टिकट दिया है। 

कांग्रेस ने भाजपा से आए लाल सूरज को पांकी सीट से और राजद से आए राधाकृष्ण किशोर को छतरपुर सीट पर उतारा है। इसी तरह भाजपा ने झामुमो से आए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला से, उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार बनाया है। वहीं झामुमो से ही आए लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो से और सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया गया है। 

वहीं भाजपा ने कांग्रेस से आईं डॉक्टर मंजू देवी को जमुवा और गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से मैदान में उतारा है। इसी तरह से एनसीपी से आए कमलेश कुमार सिंह को हुसैनाबाद से और सहयोगी दल आजसू से आए रौशन लाल चौधरी को बड़कागांव सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस तरह सभी दलों ने दल बदलुओं के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी में जी जान से जुट गई हैं। अब सबकी नजर जनता जनार्दन के सहारे पर टिकी है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंडBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब