लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में वित्त विभाग को पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिये नियम अधिसूचित करने का निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2023 20:05 IST

माचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने एक कार्यालय ज्ञापन में कहा कि वित्त विभाग को फैसले को लागू करने के लिए निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अधिसूचित करने का निर्देश दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देअब प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगाराज्य सरकार के इस निर्णय से लगभग 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ होगाकांग्रेस सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मंजूरी दी

शिमला:हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारी अब नई पेंशन योजना के दायरे में आएंगे और उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने एक कार्यालय ज्ञापन में कहा कि वित्त विभाग को फैसले को लागू करने के लिए निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अधिसूचित करने का निर्देश दिया गया है। 

इस निर्णय से लगभग 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। इसमें कहा गया है कि वित्त विभाग उपयुक्त समय पर नियम-शर्तें और एसओपी जारी करेगा। चुनावी वादे के अनुसार कांग्रेस सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मंजूरी दी। 

इसके अतिरिक्त, 18 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह देने की रूपरेखा तैयार करने और एक महीने में एक लाख नौकरियां सृजित करने की संभावना पर विचार के लिए मंत्रिमंडल की उप समितियों का भी गठन किया गया था। एक जनवरी, 2004 से सरकारी सेवा में शामिल होने वाले कर्मचारी नई पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के अंतर्गत आते हैं। 

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण