लाइव न्यूज़ :

गोवा में कांग्रेस का हाल हो सकता है शिवसेना की तरह, 11 विधायकों में से 10 मार सकते हैं पलटी, हो सकते हैं भाजपा में शामिल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 10, 2022 20:19 IST

गोवा में कांग्रेस एक बार फिर से टूट सकती है। लगभग 7 से 10 की संख्या में कांग्रेसी विधायक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं। गोवा की कुल 40 विधानसभा सीटों वाली विथानसभा में कांग्रेस के कुल 11 विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में कांग्रेसी विधायकों का एक बड़ा धड़ा कभी भी भाजपा में शामिल हो सकता हैकांग्रेस के विधायक केवल भाजपा केंद्रीय आलाकमान के हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा नेतृत्व कांग्रेसी विधायकों को हरी झंडी दे सकता है

पणजी:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो सहित प्रदेश के कई दिग्गज कांग्रेसी भारतीय जनता पार्टी के पाले में जा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक गोवा में कांग्रेस एक बार फिर से टूट सकती है। लगभग 7 से 10 की संख्या में कांग्रेसी विधायक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं। गोवा की कुल 40 विधानसभा सीटों वाली विथानसभा में कांग्रेस के कुल 11 विधायक हैं।

समाचार पत्र 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक राजनीतिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि कांग्रेसी विधायकों का एक बड़ा धड़ा कभी भी भाजपा में शामिल हो सकता है। कांग्रेस के विधायक केवल भाजपा केंद्रीय आलाकमान के हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक किसी भी कांग्रेसी विधायक को भाजपा की ओर से किसी विशेष पद या मंत्री बनाने का वादा नहीं किया गया है, उसके बावजूद वो भाजपा में जाने के लिए तैयार हैं। गोवा के अलावा कोलकाता से भी खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस के विधायक वहां भी बागी हो सकते हैं। कोलकाता से जो जानकारी छनकर आ रही है उसके अनुसार कांग्रेस पार्टी के 3 मौजूदा और 3 पूर्व सांसद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के संपर्क में हैं।

हालांकि गोवा में कांग्रेस की फूट की बात पर दिबंगर कामत और माइकल लोबो ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की बातें अफवाह हैं और ये बात पूरी तरह से गलत है कि कांग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।

लेकिन सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के कुल 11 विधायकों में से कम से कम 7 और अधिक से अधिक 10 विधायक पलटी मार सकते हैं। जानकारों के मुताबिक कांग्रेस के विधायकों ने सदन की अयोग्यता से बचने के लिए सामूहिक रूप से भाजपा में जाने का फैसला किया है। गोवा में फिलहाल कांग्रेस के पास 11 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 20 और एमजीपी के 2 सदस्य और तीन निर्दलीय हैं।

बताया जा रहा है कि कांग्रेसी विधायकों के भाजपा में जाने के मसले पर राज्य भाजपा की इकाई काफी नाराज है। इस कारण से विलय संभन नहीं हो पा रहा है। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर ऐसा माना जा रहा है भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कांग्रेसी विधायकों को भाजपा में शामिल करने के लिए हरी झंडी दे सकता है क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को दक्षिण गोवा सीट पर कांग्रेस से पराजय का सामना करना पड़ा था।

यही कारण है कि गोवा में अपने किले को और मजबूत बनाने के लिए बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेसी विधायकों को अपने पाले में लाने पर मुहर लगा सकता है। दिल्ली की भाजपा इस बात को सुनिश्चित करना चाहती है कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे कांग्रेस के सामने कोई बाधा न आए। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेत तनावडे का इस मामल में कहना है कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व से इस विषय में कोई आधिकारिक दिशा-निर्देश नहीं मिला है।

अगर गोवा में सियासी उठा-पटक मचती है तो ऐसा पहली बार नहीं होगा। इससे पहले भी साल 2019 में तत्कालीन विपक्षी नेता चंद्रकांत 'बाबू' कावलेकर कांग्रेस के नौ विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये थे। यही कारण था कि 2022 में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों को चर्च और मंदिर दोनों के सामने शपथ दिलाई थी कि वे पार्टी को नहीं छोड़ेंगे और चुने जाने के बाद भाजपा में नहीं जाएंगे।

टॅग्स :गोवाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत