लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में आरक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: February 19, 2021 17:57 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र), 19 फरवरी जिले की मटसेना पुलिस लाइन में शुक्रवार को एक आरक्षी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार ने बताया कि आरक्षी हरीश कुमार (22) ने आज दोपहर पुलिस लाइन स्थित एक कमरे में पंखे से लटककर आत्‍महत्‍या कर ली।

उन्होंने बताया कि बागपत जिले के सिंघावली गांव का निवासी हरीश कुमार 2018 में पुलिस बल में शामिल हुआ था और 2020 से फिरोजाबाद में पुलिस लाइन में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ-साथ मेस के प्रबंधन का भी कार्यभार संभाल रहा था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरक्षी फांसी लगाने से पहले अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था और घटनास्‍थल का मुआयना करने के बाद प्रथम दृष्‍टतया यह जानकारी मिली। उन्‍होंने बताया कि शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए जिला अस्‍पताल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए