लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: फिरोजाबाद में मरीज के शव की अंत्येष्टि को लेकर बवाल, सड़कों पर उतरे लोग

By भाषा | Updated: May 9, 2020 13:15 IST

फिरोजाबाद में छारबाग में स्थानीय लोगों ने कोरोना वायरस के मरीज की मौत के बाद लोगों ने सड़को पर विरोध किया। स्थानीय लोगों ने शव को छारबाग से ले जाने की मांग की और जमकर नारेबाजी की।

Open in App
ठळक मुद्देफिरोजाबाद में मरीज के शव की अंत्येष्टि को लेकर लोगों का सड़क पर उतर कर विरोध किया। डाकबंगला निवासी 33 वर्षीय मनोज कुमार चक की संक्रमण के कारण शुक्रवार को मौत हो गई थी।

फिरोजाबाद:  फिरोजाबाद जनपद के लाइनपार थाना क्षेत्र स्थित छारबाग में स्थानीय लोगों ने कोरोना वायरस के मरीज की मौत के बाद उसके शव को लेकर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों तथा परिवार के लोगों का सड़क पर उतर कर विरोध किया।

स्थानीय लोगों ने शव को छारबाग से ले जाने की मांग की और जमकर नारेबाजी की। बाद में वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और शुक्रवार देर रात्रि शव को यमुना किनारे ले जाकर उसकी अंत्येष्टि की गई। थाना रसूलपुर के प्रेम नगर डाकबंगला निवासी 33 वर्षीय मनोज कुमार चक की संक्रमण के कारण शुक्रवार को मौत हो गई थी।

चक के परिजनों के साथ स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस देर शाम छारबाग स्थित स्वर्ग आश्रम पर अंत्येष्टि के लिए पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग सड़कों पर आ गए ।

बाद में, वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने बताया कि समझाने बुझाने पर लोग मान गए थे, लेकिन स्थिति दोबारा ना बिगड़े, इसलिए शव को यमुना किनारे ले जाकर उसकी अंत्येष्टि की गई। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशफ़िरोज़ाबादकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप