लाइव न्यूज़ :

दुमका में महिला को निर्वस्त्र कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया

By भाषा | Updated: August 21, 2021 00:31 IST

Open in App

झारखंड के दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला को निर्वस्त्र कर जूतों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से घुमाए जाने का मामला सामने आया है। रानीश्वर के थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि गुरुवार की शाम महिला के बयान पर दो महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने छह लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार मसानजोर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी रानीश्वर के एक गाँव में माणिक मिर्धा से हुई। छह माह पहले कथित तौर पर माणिक और कुलुगू गाँव की एक विवाहित महिला के बीच प्रेम हो गया और एक माह पूर्व महिला माणिक के साथ पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान चली गई। थाना प्रभारी के अनुसार बुधवार की शाम दोनों वापस कदमा गाँव लौटे। इस पर मणिक की पत्नी और घर के अन्य लोगों ने महिला को पकड़ लिया और पहले उसकी जमकर पिटाई की, फिर उसके निर्वस्त्र कर गले में जूतों की माला पहनाकर उसे गाँव में घुमाया। थाना प्रभारी ने बताया कि जिन 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वे सभी मणिक के घरवाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील