लाइव न्यूज़ :

यूपीटीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में उपाध्याय और प्रसाद से गहन पूछताछ

By भाषा | Updated: December 15, 2021 16:01 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),15दिसंबर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार किए गए शिक्षा विभाग के निलंबित सचिव संजय उपाध्याय और प्रिंटिंग प्रेस मालिक राय अनूप प्रसाद से विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा थाना सूरजपुर पुलिस ने गहनता से पूछताछ की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यूपीटीईटी परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी होने पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस मामले में 30 नवंबर को सूरजपुर कोतवाली में एसटीएफ की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया था। एसटीएफ ने अनूप प्रसाद व संजय उपाध्याय को गिरफ्तार किया था और दोनों से पूछताछ की थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में सबूत और अन्य सुराग हासिल करने के उद्देश्य से पुलिस ने अदालत में अर्जी दाखिल कर आरोपियों को मंगलवार को 11 घंटे की हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, उसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए