लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कब तक रहेगा सर्दी का सितम, मौसम विभाग ने दी जानकारी, न्यूनतम तापमान पहुंचा 4 डिग्री सेल्सियस

By रुस्तम राणा | Updated: December 27, 2022 14:40 IST

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी आरके जेनामणि ने जानकारी देते हुए कहा, दिल्ली में सबसे कम तापमान आया नगर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और कुछ जगहों पर अभी भी शीत लहर चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली में सबसे कम तापमान आया नगर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गयाआईएमडी ने कहा, 28 दिसंबर के बाद से पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीत लहर चली जाएगीपंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी

नई दिल्ली: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। दिल्ली में भी सर्दी का सितम जारी है। शीत लहर से ठंड का प्रकोप अधिक बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को इससे छुटकारा कब मिलेगा, मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के आया नगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी आरके जेनामणि ने जानकारी देते हुए कहा, दिल्ली में सबसे कम तापमान आया नगर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और कुछ जगहों पर अभी भी शीत लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर के बाद से महत्वपूर्ण सुधार होगा क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीत लहर चली जाएगी। 

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि ठंड का प्रकोप मुख्य रूप से दक्षिण हरियाणा और पश्चिमी यूपी में है। जबकि उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में दिन के तापमान में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी है।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में घना कोहरा जारी रहेगा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 दिसंबर को सुधार होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी होगी। उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को उत्तर पंजाब में बूंदाबांदी होने की संभावना है और फिर 31 दिसंबर-1 जनवरी से फिर से शीतलहर की स्थिति बनेगी। 

टॅग्स :दिल्लीविंटरभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील