लाइव न्यूज़ :

देशभर के किसानों का दिल्ली में हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली विरोध रैली

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 5, 2018 12:08 IST

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को दिल्ली में किसान और मजदूर हल्ला शुरू हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 सितंबर: देश की राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों में आज (बुधवार) मोर्चा खोला है। लाखों की संख्या में किसान सड़कों पर उतरे हैं। किसानों ने इस रैली को मजदूर किसान संघर्ष रैली का नाम दिया गया है।

लाइव अपडेट

 - दिल्ली के विभिन्न मार्गों पर रैली के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है।

खबर के अनुसार इस रैली में देशभर से 4 लाख से ज्‍यादा किसान-मजदूर जुटे हैं। यह रैली सुबह करीब 10 बजे से रामलीला मैदान से शुरू हुई है जो संसद भवन तक चलेगी। किसानों की  महंगाई से राहत, कर्जमाफी और फसलों का उचित मूल्य देने की मांगे हैं।

वहीं, किसानों का ये धरना प्रदर्शन  वाम दल समर्थित किसान व मजदूर संगठनों की तरफ से आयोजित किया गया है। इस रैली को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस भी सड़कों पर उतर आई है। वहीं, वामपंथी संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा और सीटू के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान और मजदूर दिल्ली के रामलीला मैदान पर मजदूर किसान संघर्ष रैली में जुटेंगे।

ऐसे में रैली के चलते कई जगहों पर जाम की स्थिति भी पैदा हो सकती है। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले से ही लोगों को सचेत भी किया है। पुलिस द्वारा लोगों से मध्‍य दिल्‍ली के मुख्‍य मार्ग खासकर दिल्‍ली गेट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, टॉलसटॉय मार्ग, जंतर-मंतर, मिंटो रोड, पहाड़गंज रोड, नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन और उसके आसपास जुड़े मार्गों पर ना जाने को कहा है।

टॅग्स :किसानदिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण