लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने लिया बड़ा फैसला, काम के दौरान पंजीकृत मजदूरों की मृत्यु पर परिवार वालों को दी जाएगी एक लाख रुपये की सहायता

By भाषा | Updated: January 1, 2020 17:49 IST

अधिकारियों ने बताया, ‘‘योजना के तहत पंजीकृत मजदूर के काम के दौरान मृत्यु होने पर परिवार को एक लाख रुपये तथा दिव्यांगता पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना पंचायत चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रभावी होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देइन योजनाओं में 18 से 60 आयु वर्ग के निर्माण और असंगठित श्रमिक लाभान्वित होंगे।मादक द्रव्य पदार्थों के सेवन, एक-दूसरे से मारपीट और आत्महत्या के मामलों में यह सहायता नहीं मिलेगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने काम के दौरान श्रमिक की मृत्यु होने पर एक लाख रुपये और दिव्यांगता पर 50 हजार रुपये की सहायता देने का फैसला किया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि राज्य सरकार ने राज्य में श्रमिकों के लिए नई योजनाएं शुरू करने का फैसला किया है, जिसके तहत श्रमिकों को सहायता दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘योजना के तहत पंजीकृत मजदूर के काम के दौरान मृत्यु होने पर परिवार को एक लाख रुपये तथा दिव्यांगता पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना पंचायत चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रभावी होगी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य के श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए ‘मुख्यमंत्री विश्वकर्मा निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना’ तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल में पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ‘मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना’ शुरू की जाएगी।’’

इन योजनाओं में 18 से 60 आयु वर्ग के निर्माण और असंगठित श्रमिक लाभान्वित होंगे। मादक द्रव्य पदार्थों के सेवन, एक-दूसरे से मारपीट और आत्महत्या के मामलों में यह सहायता नहीं मिलेगी। अधिकारियों ने बताया, ‘‘निर्माण श्रमिकों से संबंधित राशि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल द्वारा दी जाएगी तथा असंगठित श्रमिकों से संबंधित राशि असंगठित कर्मकार मण्डल को राज्य बजट से प्रदान की जाएगी।’’ 

टॅग्स :छत्तीसगढ़कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर