लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण, बस्तर में कई नक्सली घटनाओं में शामिल

By भाषा | Updated: July 9, 2020 18:08 IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में चल रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के समाने नक्सली प्रकाश करटामी और उसकी पत्नी हड़मे करटामी ने आत्मसमर्पण कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में चल रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर नक्सली दंपत्ति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।पल्लव ने बताया कि प्रकाश प्लाटून नंबर 24 का सदस्य है। वह बस्तर क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में चल रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर नक्सली दंपत्ति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने गुरूवार को बताया कि बुधवार को विशिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों के समाने नक्सली प्रकाश करटामी और उसकी पत्नी हड़मे करटामी ने आत्मसमर्पण कर दिया।

पल्लव ने बताया कि प्रकाश प्लाटून नंबर 24 का सदस्य है। वह बस्तर क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है और उसके खिलाफ वर्ष 2015 में चोलनार गांव के करीब पुलिस वाहन को बारूदी सुरंग में उड़ाने की घटना में शमिल होने का आरोप है। उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच जवान शहीद हो गए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रकाश के सर पर दो लाख रूपए का इनाम है। उन्होंने बताया कि प्रकाश की पत्नी हड़मे पड़ोसी सुकमा जिले की निवासी है। वह चेतना नाट्य मंच की सदस्य है और वह वर्ष 2012 से नक्सली संगठन में शामिल है।

उसके खिलाफ माओवादियों का प्रचार प्रसार करने, माओवादियों के साथ ग्रामीणों की बैठक बुलाने समेत अन्य कार्यों में शामिल होने का आरोप है। पल्लव ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने माओवादियों की खोखली विचारधारा और हिंसा से तंग आकर तथा जिले में चल रहे लोन वर्राटू :घर वापस लौट आओ: अभियान से प्रेरित होकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि 10-10 हजार रूपए प्रदान किया गया है। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले की पुलिस ने जिले में नक्सलियों को मुख्यधारा में शामिल होने के लिये ‘लोन वर्राटू’ अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत गांव में वहां के निवासी इनामी नक्सलियों का बैनर पोस्टर लगाया गया है। जिले में इस अभियान के बाद 28 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील