लाइव न्यूज़ :

बिहार: होली से पहले फिर सामने आया जहरीली शराब कांड, गोपालगंज जिले में तीन की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2022 16:12 IST

बिहार के गोपालगंज जिले से जहरीली शराब पीने की वजह से तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि दो बीमार लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी के जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जाता है कि मौत के बाद आनन-फानन में तीनों का दाह संस्कार भी परिजनों ने कर दिया।जहरीली शराब से कई की हालत गंभीर होने के साथ एक की आंख की रोशनी जाने की भी बात सामने आ रही है।

पटना: बिहार में होली के पहले एक बार फिर से जहरीली शराब कांड हुआ है। सीवान और बेतिया जिलों के बाद अब गोपालगंज जिले से भी जहरीली शराब पीने की वजह से तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं दो बीमार लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी के जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है। इसमें बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बसहा गांव में दो एवं सोनवलिया गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि मौत के बाद आनन-फानन में तीनों का दाह संस्कार भी परिजनों ने कर दिया। जहरीली शराब से कई की हालत गंभीर होने के साथ एक की आंख की रोशनी जाने की भी बात सामने आ रही है। पुलिस ने मौत की वजह स्पष्ट नहीं की है। मृतकों की पहचान सोनवलिया कोडर गांव निवासी जेके यादव एवं बसहां गांव निवासी देवेंद्र शर्मा तथा रमेश महतो के रूप में हुई है। जबकि सोनवलिया कोड़र गांव निवासी व हमीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह के वार्ड सदस्य रिंकू यादव सहित इलाके के कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

वहीं और भी कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। लेकिन दूसरी तरफ पुलिस इस मामले पर वजह स्पष्ट नहीं की है। मामले में डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि शराब पीने से किसी कि मौत नहीं हुई है। घटना के बाद पुलिस मृतक के स्वजन से बात कर रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम कई लोगों ने एक साथ शराब का सेवन किया था। 

रात होते-होते सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में तीनों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बता दें कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में जहरीली शराब की वजह से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जिससे दिवाली की खुशियां मातम में मिल गई थीं। इस घटना को लेकर विपक्ष ने सत्तापक्ष पर जमकर हमला बोला था। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी ने घटना की जांच के लिए अपनी टीम बनाने का ऐलान किया था।

टॅग्स :बिहारशराब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos