लाइव न्यूज़ :

बिहार में विधायकों और विधान पार्षदों की बल्ले-बल्ले, सरकार सालाना 30,000 यूनिट बिजली देगी फ्री

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2022 20:46 IST

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि अब विधान मंडल के सदस्यों को हर साल 30, 000 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलेगी। अब तक यह व्यवस्था थी कि विधान मंडल के सदस्य हर महीने 2000 यूनिट बिजली का मुफ्त में उपभोग कर सकते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे कैबिनेट की बैठक में 20 लाख युवाओं को रोजगार देने के फैसले पर लगी मुहरमंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि 6,300 अमीन के पदों को भी जल्द भरा जाएगाइससे पहले MLA और MLC को 12 महीने में कुल 24000 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाती थी

पटना: बिहार में सरकार ने विधायकों और विधान पार्षदों पर भी मेहरबानी दिखाई गई है। सरकार ने तय किया है कि अब राज्य के सभी विधायकों और विधान पार्षदों को 30,000 यूनिट बिजली फ्री में मिलेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 20 लाख युवाओं को रोजगार देने के फैसले पर मुहर लगा दिया गया। 

बैठक में कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। इसके अंतर्गत कई विभागों में पदों का सृजन किया गया है। इसमें निर्णय लिया गया कि 6300 अमीन के पदों को भी जल्द भरा जाएगा। इसके साथ ही सभी विभागों में जल्द से जल्द बहाली निकाली जाएगी।

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि अब विधान मंडल के सदस्यों को हर साल 30, 000 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलेगी। अब तक यह व्यवस्था थी कि विधान मंडल के सदस्य हर महीने 2000 यूनिट बिजली का मुफ्त में उपभोग कर सकते थे। इस तरह से 12 महीने में कुल 24000 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाती थी। 

अब उस में बदलाव किया गया है। अब सालाना 30,000 यूनिट बिजली मुफ्त में देने का निर्णय लिया गया है। अगर विधान मंडल के सदस्य मुफ्त में मिलने वाले 30,000 यूनिट बिजली का उपभोग एक महीने में ही कर लेते हैं, तो वह अलग बात है। 

इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में नीतीश कुमार नर्सिंग और फार्मेसी के छात्रों को बड़ी सहुलियत दी है। अब मेडिकल छात्रों की तर्ज पर फार्मेसी और नर्सिंग छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाएगा। इन छात्रों को 1500 रुपये छात्रवृति के तौर पर दिया जाएगा। 

बैठक मे वर्ष 2022-232 के लिए आकस्मिक निधि से 43.93 करोड़ की अग्रिम राशि को स्वीकृति मिली है। कैबिनेट ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बदोबस्त कार्यक्रम के अंतर्गत 7595 पदों के सृजन की मंजूरी प्रदान की है। 

इसके अलावा 518 पद विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के 259 पद और विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 518 पद सृजित करने को मंजूरी प्रदान की गई है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना