लाइव न्यूज़ :

बिहार: जहरीली शराब को लेकर JDU विधायक के विवादित बोल- इसके सेवन से हो रही मौतों से होगी जनसंख्या नियंत्रण

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2022 17:54 IST

गोपाल मंडल ने कहा कि बॉर्डर सील कर दिए गए हैं, इसलिए कम शराब आ रही है। खेत के रास्ते शराब लाई जाती है। ऐसे में बनाई हुई शराब पीएगा कोई तो मरेगा ही। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोल रहे हैं, मना कर रहे हैं तो फिर आप दारू क्यों पीते हैं?

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में सत्तारूढ़ दल जदयू के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैंइस बार वो जहरीली शराब पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैंजदयू विधायक की जमकर आलोचना की जा रही है

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ दल जदयू के विधायक गोपाल मंडल अक्सर कभी ट्रेन में अंडरवियर में घूमने के चलते तो कभी किसी और वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्‍होंने बिहार में जहरीली शराब के शिकार हुए लोगों को लेकर एक अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा है कि जो लोग जहरीली शराब पी रहे हैं, वो मरने के लिए ही पी रहे हैं। जदयू विधायक ने इसे जनसंख्या नियंत्रण के लिए भी सही बताते हुए कहा कि अच्छा है लोग नकली शराब पीकर मर रहे हैं। इससे जनसंख्या भी कम हो रही है। इस विवादित बयान की जमकर आलोचना की जा रही है। 

गोपाल मंडल ने कहा कि बॉर्डर सील कर दिए गए हैं, इसलिए कम शराब आ रही है। खेत के रास्ते शराब लाई जाती है। ऐसे में बनाई हुई शराब पीएगा कोई तो मरेगा ही। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोल रहे हैं, मना कर रहे हैं तो फिर आप दारू क्यों पीते हैं? नीतीश कुमार ने पहले ही कहा है कि पीयोगे तो मरोगे। लोग पीते क्यों हैं, मरने ही के लिए, जगह भी तो खाली होनी चाहिए। अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या घटेगी। गोपाल मंडल ने कहा कि गरीब आदमी के लिए ही शराब बंद की गई, ऐसे में बनाई हुई शराब पीएगा कोई तो मरेगा ही।

यहां बता दें कि शराबबंदी वाले राज्य में पिछले कुछ महीनों में जहरीली शराब पीकर दर्जनों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कई लोग तो लिस्ट में आए तो कई गुमशुदा बनकर ही रह गए। वहीं शराब से मौत के मामले बढने लगे तो प्रशासन ने भी अब सख्ती बढ़ा दी है। कई जगहों पर प्रशासन की ओर से ड्रोन कैमरे की मदद से दियारा क्षेत्र में भट्टियां ध्वस्त की जा रही है। वहीं, बिहार सरकार के मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने जहरीली शराब पीने से मौत की वजह आर्थिक पिछडेपन को बताया।

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमारशराब
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ