लाइव न्यूज़ :

आपरेशन के दौरान महिला की मौत, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, आयोग ने लिया संज्ञान

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: January 27, 2021 17:42 IST

आपरेशन के दौरान अस्पताल में महिला की मौत के बाद उसके घरवालों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। परिजन अस्पताल को लगातार महिला की मौत के लिए जिम्मदेार बता रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चेदानी के आपरेशन के दौरान अस्पताल में ही महिला ने तोड़ा दम। घरवालों का आरोप लगातार दस इंजेक्शन देने से हुई महिला की मौत।

भोपाल। 27 जनवरी। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के सीहोर नगर के सिटी केयर अस्पताल में शनिवार को एक महिला की बच्चेदानी के आपरेशन के बाद मौत हो गई। इसके बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि महिला मरीज की मौत एक के बाद लगातार दस इंजेक्शन देने से हुई है। 

इसके बाद परिजनों ने महिला का शव कोतवाली चौराहे पर रखकर चक्काजाम कर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन व दोषी डाक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मामले में आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सीहोर से एक माह में प्रतिवेदन मांगा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी आष्टा नगर के पुष्प कल्याण केंद्र में एक प्रसूता महिला की मौत हो चुकी है। इस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आयोग के अनुसार मृतक महिला के पति राजकुमार प्रजापति ने बताया कि 22 जनवरी को वह अपनी पत्नी सावि़त्री बाई की बच्चेदानी के आपरेशन के लिए शहर के छावनी स्थित एक निजी अस्पताल सिटी केयर में गए थे।

 उनकी पत्नी का आपरेशन शाम को हो गया था। अचानक उनकी पत्नी को तकलीफ हुई, तो उन्होंने यहां पर मौजूद स्टाफ से कहा, लेकिन स्टाफ ने कोई भी ध्यान नही दिया। रात भर उनकी पत्नी दर्द से तड़पती रही, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं था। उन्होंने बताया कि अच्छे इलाज के गए थे, लेकिन यहां के डाक्टर बेहद लापरवाह साबित हुए।

टॅग्स :भोपालमध्य प्रदेशभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप