लाइव न्यूज़ :

बलिया में पुलिस ने इनामी अपराधी को मार गिराया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 15:02 IST

Open in App

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नींबू मोड़ पर शुक्रवार दोपहर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक लाख रुपये के इनामी अंतरराज्यीय अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया।पुलिस अधीक्षक रामकरन नैय्यर ने संवाददाताओं को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नींबू मोड़ पर शुक्रवार दोपहर अंतरराज्यीय शातिर अपराधी हरीश पासवान को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। उसके खिलाफ राज्य के बलिया जिले के साथ झारखंड, बिहार व छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों में कुल 32 मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या के आठ मामले हैं। इसके अलावा लूट, फिरौती, रंगदारी व फिरौती के लिए अपहरण जैसे संगीन मामले भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अपराधी जब किसी साथी से मिलने के लिए जा रहा था तभी पुलिस और एसटीएफ ने उसकी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया। लेकिन पासवान ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं और एसटीएफ व पुलिस दल की जवाबी गोलीबारी में वह मारा गया। हरीश पासवान बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल गांव का रहने वाला था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पासवान ने बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया कस्बे में सात जुलाई, 2020 को जिला पंचायत के पूर्व सदस्य जलेसर सिंह उर्फ बलवीर सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही पुलिस व एसटीएफ को उसकी तलाश थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरीश पासवान ने पिछले दिनों एक व्यापारी को फोन पर धमकी देकर दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बृज भूषण ने पासवान की गिरफ्तारी पर गत एक सितम्बर को एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारतकफ सिरपः एसटीएफ की गिरफ्त में अभिषेक और शुभम, 15 दिन से तलाश कर रहे थे अधिकारी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भेजते थे दवा

क्राइम अलर्टUP: कफ सिरप तस्करी के आरोपियों पर लगेगा गैंगेस्टर एक्ट, जब्त होगी संपत्ति

भारतHaryana: STF ने करनाल समेत कई जिलों में हमले की कोशिश को किया नाकाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को किया गिरफ्तार; विस्फोटक बरामद

क्राइम अलर्टUP Encounter: आजमगढ़ में एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया ढेर, STF के साथ मुठभेड़

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील