लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद में स्मार्ट सिटी के तहत चल रही हैं सिर्फ 5 बसें, 100 का किया था दावा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 25, 2018 08:18 IST

Open in App

'स्मार्ट सिटी' के तहत एक साल से 100 बसों को चलाने का सपना दिखाया जा रहा है, लेकिन हकीकत में अब तक पांच बस ही आ सकी है। शहर बस के लिए जरूरी आधारभूत संरचना उपलब्ध नहीं है, लेकिन मनपा पदाधिकारी सिर्फ पांच शहर बस का लोकार्पण करके वाहवाही लूटने में मशगूल हैं।

एक बार पहले भी धोखा खा चुके शहरवासियों को चिंता है कि शहर बस सेवा का जो सपना उनको दिखाया जा रहा है, वह कब और कैसे पूरा होगा? शहर बस सेवा के लिए 100 बस उपलब्ध कराने वाली टाटा कंपनी ने जैसे-तैसे गत सात दिसंबर को एक बस भेजी थी। 

अमावस्या पर पहुंचने वाली बस की पूजा को लेकर असमंजस था लेकिन बाद में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुनील पोरवाल से बस की पूजा करा दी गई। 'स्मार्ट सिटी' की बैठक के लिए आए पोरवाल शहर के मेंटोर भी हैं और शहर बस सेवा समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए गत सात दिसंबर को वह शहर में आए थे। ऐसे में पदाधिकारी शहर बस सेवा को लेकर जारी श्रेय के प्रयासों को लेने से कब पीछे रहते। 

टॅग्स :स्मार्ट सिटी योजना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘स्मार्ट’ शहरों की कैसे दूर होगी बदहाली ?

भारतब्लॉग: स्मार्ट सिटी अब तक कितनी स्मार्ट बनीं?

भारतब्लॉग: बारिश में धराशायी होते स्मार्ट सिटी के दावे

भारतअभिलाष खांडेकर का ब्लॉगः शहरी नियोजन आखिर क्यों है गड़बड़ ?

भारत‘स्मार्ट सिटी’ पर जून में रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी केंद्र सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर