लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: असम में 32 हुई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, तबलीगी जमात से जुड़े 31 लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: April 15, 2020 14:01 IST

कोरोना वायरस देश को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लिया है। ऐसी स्थिति में अब असम में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। हैरानी वाली बात ये है कि इसमें से 31 संक्रमित मरीजों का सीधा संबंध तबलीगी जमात कार्यक्रम से है।

Open in App

गुवाहाटी: असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित एक व्यक्ति की पत्नी भी बुधवार को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाई गईं। राज्य में इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 32 तक पहुंच गई है, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सरमा ने ट्वीट किया, 'धुबरी की एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई। वह उस संक्रमित व्यक्ति की पत्नी हैं जिसका संबंध निजामुद्दीन मरकज और गुवाहाटी के अठगांव कब्रिस्तान जमावड़े से है।' 

कोरोना वायरस से संक्रमित तीन लोगों ने अठगांव कब्रिस्तान मस्जिद में 12 मार्च को एक धार्मिक जमावड़े में हिस्सा लिया था। इसके बाद सरकार ने इस क्षेत्र को बंद करके इसे संक्रमण की अधिकता वाला क्षेत्र घोषित कर दिया था। धुबरी जिले से संक्रमण का यह चौथा मामला है जबकि राज्य में यह छठी महिला हैं जो संक्रमण से पीड़ित हैं और इन सभी का संबंध दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम से है। असम में 32 में से 31 संक्रमित व्यक्ति का संबंध तबलीगी जमात कार्यक्रम से है। 

सरमा ने बताया कि राज्य में कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण के 33 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से एक व्यक्ति नगालैड का है। उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अंस्पताल में भर्ती किया गया है। मंत्री ने बताया कि असम में 3,209 नमूनों की जांच हुई जिनमें से 1,421 लोगों का संबंध निजामुद्दीन मरकज से है। इसमें से 31 लोग संक्रमित पाए गए और 32 के परिणाम की प्रतीक्षा हो रही है। 

उन्होंने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन के धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले लोग पृथक वास में रह रहे हैं। मंत्री ने बताया कि राज्य में कोविड-19 मरीजों में से एक को छोड़कर (कैंसर का मरीज) सभी की हालत स्थिर है और अगर इन लोगों की हालत आगे नहीं बिगड़ती है तो उन्हें बुधवार के बाद धीरे-धीरे अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। राज्य में सबसे ज्यादा नौ मामले गोलाघाट जिले से आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअसमसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप