लाइव न्यूज़ :

अमेठी में युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 25, 2021 10:19 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 25 मई अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

मोहनगंज कोतवाली में युवती (18) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर बाद जब वह घर के बगल में एक बाग में शौच के लिए गयी थी, तब गांव के ही एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया और फिर उसके सिर पर डंडे से वार किया जिससे वह बेहोश हो गयी।

शिकायत के अनुसार घंटों बाद पीड़िता के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, तो बाग में वह बेहोशी की हालत में मिली।

पीड़िता के अनुसार परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहपुर ले गए, जहां इलाज के बाद वह होश में आयी।

थाना मोहनगंज के प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच करायी गयी और यह सिर्फ मारपीट का मामला प्रतीत होता है। इस संबंध में बीती रात मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए