लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: 2017 से भ्रष्टाचार के 72 फीसदी मामलों में सरकार ने मुकदमा चलाने की नहीं दी मंजूरी

By विशाल कुमार | Updated: April 4, 2022 14:57 IST

अर्धन्यायिक कर्नाटक लोकायुक्त की जगह एसीबी पुलिस ने राज्य में भ्रष्टाचार की जांच करने की मुख्य एजेंसी बन गई है। हालांकि, एसीबी लोकायुक्त की तरह सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के अधीन नहीं बल्कि राज्य सरकार के अधीन कार्य करता है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकायुक्त की जगह एसीबी पुलिस राज्य में भ्रष्टाचार की जांच करने की मुख्य एजेंसी बन गई है।एसीबी राज्य सरकार के अधीन कार्य करता है।आंकड़ों से पता चलता है कि वर्तमान में 27 मामले (नौ प्रतिशत) अदालतों में विचाराधीन हैं।

बेंगलुरु:कर्नाटक सरकार ने पिछले पांच वर्षों में राज्य पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दर्ज और जांच किए गए भ्रष्टाचार के 310 मामलों में से 72 प्रतिशत में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दी है। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में विधायिका में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

बता दें कि, अर्धन्यायिक कर्नाटक लोकायुक्त की जगह एसीबी पुलिस राज्य में भ्रष्टाचार की जांच करने की मुख्य एजेंसी बन गई है। हालांकि, एसीबी लोकायुक्त की तरह सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के अधीन नहीं बल्कि राज्य सरकार के अधीन कार्य करता है।

दरअसल, साल 2015 में आंतरिक भ्रष्टाचार के कारण भ्रष्टाचार की जांच के लिए लोकायुक्त की पुलिस शक्तियों को छीन लिया गया था।

मुख्यमंत्री बोम्मई द्वारा विधान परिषद में रखे गए आंकड़ों के अनुसार, 2017 से एसीबी द्वारा सरकारी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किए गए 310 मामलों में से 248 या 80 प्रतिशत मामलों में में 223 या 72 प्रतिशत मामलों में राज्य सरकार को कार्रवाई के लिए अनुशंसा के साथ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है।

आंकड़ों से पता चलता है कि वर्तमान में 27 मामले (नौ प्रतिशत) अदालतों में विचाराधीन हैं, 25 मामलों (आठ प्रतिशत) में जांच के बाद एक क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई है और 10 मामलों (तीन प्रतिशत) में एक स्टे, एक बरी या जांच को रद्द करने वाला रहा है।

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj BommaiACB
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?