लाइव न्यूज़ :

2022 में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं राजधानी दिल्ली में हुई, पूरे देश में 17000 से अधिक लोगों ने गंवाई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2023 20:14 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में 5,652 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, इसके बाद इंदौर (4,680), जबलपुर (4,046), बेंगलुरु (3,822), चेन्नई (3,452), भोपाल (3,313), मल्लापुरम (2,991), जयपुर (2,687), हैदराबाद (2,516) और कोच्चि (2,432) का स्थान आता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में वर्ष 2022 में सर्वाधिक 5,652 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं 50 शहरों में सड़क हादसों के कारण 17000 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ीकुल 76,752 सड़क दुर्घटनाएं 50 शहरों में 2022 में दर्ज की गईं

नई दिल्ली: देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले बड़े शहरों में से दिल्ली में वर्ष 2022 में सर्वाधिक 5,652 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं और इंदौर तथा जबलपुर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, जबकि इस दौरान इस तरह के 50 शहरों में सड़क हादसों के कारण 17000 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में 5,652 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, इसके बाद इंदौर (4,680), जबलपुर (4,046), बेंगलुरु (3,822), चेन्नई (3,452), भोपाल (3,313), मल्लापुरम (2,991), जयपुर (2,687), हैदराबाद (2,516) और कोच्चि (2,432) का स्थान आता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दस लाख की आबादी वाले 50 शहरों में हुई कुल सड़क दुर्घटनाओं में से 46.37 प्रतिशत हादसे इन 10 शहरों में हुए।

कुल 76,752 सड़क दुर्घटनाएं इन 50 शहरों में 2022 में दर्ज की गईं, जिनमें 17,089 लोगों की जान चली गई और 69,052 लोग घायल हो गए। ये शहर 17 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित हैं। देश में कुल दुर्घटनाओं में से 16.6 प्रतिशत और दुर्घटना से संबंधित कुल मौतों में से 10.1 प्रतिशत मौतें इन शहरों में हुईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 की तुलना में 2022 में चेन्नई, धनबाद, लुधियाना, मुंबई, पटना और विशाखापत्तनम को छोड़कर 10 लाख से अधिक आबादी वाले सभी शहरों में सड़क दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

वर्ष 2022 में सड़क दुर्घटना के कारण हुईं लगभग 68 प्रतिशत मौतें ग्रामीण क्षेत्रों में हुईं, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा 32 प्रतिशत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शराब और मादक पदार्थों के प्रभाव में गाड़ी चलाने, लाल बत्ती का उल्लंघन करने और मोबाइल फोन पर बात करने के कारण हुई दुर्घटनाएं कुल सड़क दुर्घटनाओं का 7.4 प्रतिशत हैं, जबकि इस वजह से होने वाले हादसों से मरने वालों की संख्या सड़क दुर्घटनाओं के कारण हुई कुल मौतों की 8.3 प्रतिशत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रति लाख जनसंख्या पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या वर्ष 2021 के 30.3 से बढ़कर वर्ष 2022 में 33.5 हो गई। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2022 में कुल 4,16,312 सड़क हादसे हुए जिनमें 1,68,491 लोगों की मौत हो गई। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनादिल्लीइंदौरजबलपुरबेंगलुरुभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट