लाइव न्यूज़ :

विमानन क्षेत्र पर 2019 में छाये रहे अनिश्चितता के बादल, उड़ान योजना से दिखीं कुछ उम्मीद

By भाषा | Updated: January 1, 2020 17:49 IST

एयरबस 320 नियो विमानों में लगे प्रैट एंड व्हिटनी इंजन में तकनीकी खामियों के कारण विमानन क्षेत्र की सुरक्षा पर संदेह के बादल मंड़राते रहे। इसके कारण विमानन नियामक डीजीसीए को कड़े निर्देश जारी करने पड़े। दो बड़ी दुर्घटनाओं के बाद बोइंग के 737 मैक्स विमानों पर वैश्विक प्रतिबंध लगने से घरेलू कंपनी स्पाइसजेट समेत कई विमानन कंपनियों पर इसका प्रभाव पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय विमानन क्षेत्र के लिये बीता साल निराशाजनक रहा।नये साल में सरकार को एयर इंडिया के बिकने तथा कुछ और हवाईअड्डों के निजीकरण की उम्मीद है।

 भारतीय विमानन क्षेत्र के लिये बीता साल निराशाजनक रहा। हालांकि, सरकार की उड़ान योजना से घरेलू विमानन क्षेत्र को कुछ उम्मीदें मिलीं, लेकिन सरकारी कंपनी एयर इंडिया की खराब वित्तीय हालत तथा 27 साल पुरानी कंपनी जेट एयरवेज के बंद हो जाने से इस क्षेत्र में अनिश्चितता बढ़ गई।

एयरबस 320 नियो विमानों में लगे प्रैट एंड व्हिटनी इंजन में तकनीकी खामियों के कारण विमानन क्षेत्र की सुरक्षा पर संदेह के बादल मंड़राते रहे। इसके कारण विमानन नियामक डीजीसीए को कड़े निर्देश जारी करने पड़े। दो बड़ी दुर्घटनाओं के बाद बोइंग के 737 मैक्स विमानों पर वैश्विक प्रतिबंध लगने से घरेलू कंपनी स्पाइसजेट समेत कई विमानन कंपनियों पर इसका प्रभाव पड़ा।

नये साल में सरकार को एयर इंडिया के बिकने तथा कुछ और हवाईअड्डों के निजीकरण की उम्मीद है। एयरएशिया इंडिया को नये साल में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिये मंजूरी मिलने की भी संभावनाएं हैं। इनके साथ ही विस्तार और इंडिगो द्वारा उड़ानें बढ़ाने की भी उम्मीदें हैं।

गुजरे साल के दौरान इंडिगो के सह-संस्थापकों राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया के बीच मतभेद जुलाई में खुलकर सामने आ गये। इसके कारण इंडिगो में कंपनी संचालन में खामियां समेत अन्य मुद्दे नियामक की नजरों में आये। वर्ष 2018 में घरेलू विमानन क्षेत्र में यात्रियों की संख्या में 18 प्रतिशत से अधिक वृद्धि होने के बाद 2019 के दौरान अप्रैल माह में वृद्धि दर पांच साल के निचले स्तर पर रह गयी।

हालांकि, बाद में नवंबर में इसमें सुधार हुआ और वृद्धि दर वापस 10 प्रतिशत से अधिक हो गयी। बीते साल के दौरान जनवरी से अक्टूबर के बीच उड़ान योजना के तहत 134 नये मार्गों पर परिचालन शुरू हुआ। इसके अलावा सरकार ने 335 मार्गों पर सेवाएं शुरू करने की मंजूरी दी।

वर्ष 2019-20 के दौरान त्योहारी मौसम में भी विमानन किराया कम रहा, इसके कारण राजस्व के हिसाब से चालू वित्त वर्ष के भी घरेलू विमानन क्षेत्र के लिये मुश्किलों वाला रहने का अनुमान है। 

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर