लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2019 में पोस्टिंग के दो साल के भीतर ही 20,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया

By भाषा | Updated: January 10, 2021 17:59 IST

Open in App

(किशोर द्विवेदी)

नयी दिल्ली, 10 जनवरी देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में वर्ष 2019 में पोस्टिंग के दो साल के भीतर ही 20,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिनमें से 70 फीसदी से अधिक एसएचओ स्तर के अधिकारी शामिल रहे। आधिकारिक डेटा में यह जानकारी सामने आई है।

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) ने पुलिस संगठनों पर एक जनवरी 2020 तक अद्यतन अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा, वर्ष 2019 के दौरान 20,637 पुलिस अधिकारियों के तबादले उनकी 'फील्ड पोस्टिंग' के दो साल के भीतर ही किए गए।

इस सूची में एसएचओ, पुलिस उपाधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस आयुक्त शामिल रहे।

ब्यूरो के आंकडों के मुताबिक, 12 पुलिस आयुक्तों के तबादले उनकी पोस्टिंग के एक साल के भीतर ही किए गए जबकि 12 अन्य का उनकी पोस्टिंग के एक से दो साल के भीतर ही तबादला किया गया। इस तरह के सर्वाधिक छह तबादले तमिलनाडु में हुए।

इसके मुताबिक, 8,540 एसएचओ के तबादले उनकी पोस्टिंग के एक साल के भीतर किए गए जबकि 6,375 अन्य के उनकी पोस्टिंग के दो साल के भीतर ही तबादले कर दिये गये।

केंद्रीय ग‍ृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत ब्यूरो के मुताबिक, इस अवधि में सबसे अधिक मध्य प्रदेश में 4,209 एसएचओ का तबादला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र