लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के इमरान मसूद का यूपी सीएम को जवाब- 'भारत माता उतनी ही मेरी है जितनी कि योगीजी की'

By विनीत कुमार | Updated: March 25, 2019 14:52 IST

इमरान मसूद ने योगी आदित्यनाथ के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कि किसी की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।

Open in App

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद ने  योगी आदित्यनाथ के उन्हें 'मसूद अजहर का दामाद' बताये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इमरान ने कहा कि किसी की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। इमरान ने कहा कि 'भारत माता जितनी योगीजी की है उतनी ही मेरी भी है।'

इमरान ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आप किसी की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठा सकते। अगर मेरे देश को मेरा सिर चाहिए तो मैं वह भी देने को तैयार हूं। भारत माता उतनी ही मेरी हैं जितनी कि ये योगी जी की हैं।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए था कि सहारनपुर के पास भी 'मसूद अजहर का एक दामाद' है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'विपक्षी पार्टियां आतंकियों को बिरयानी परोसती रही हैं जबकि मोदी सरकार ने उन्हें गोली खिला रही है'। इमरान मसूद को आतंकी मसूद अजहर का दामाद कहते हुए योगी ने कहा, 'आपको फैसला लेना है कि सहारनपुर से कौन जीतेगा, वह व्यक्ति जो अजहर मसूद की भाषा बोलता या फिर मोदीजी का सैनिक।'

योगी ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा, 'कुछ पार्टियां आतंकियों को बिरयानी खिला रही थीं जबकि मोदी सरकार के पास आतंकियों के लिए केवल एक दवाई है- बुलेट और बम।' यूपी सीएम ने सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसा और कहा कि जो लोग 37-38 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं वे प्रधानमंत्री बनन का सपना देख रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह