लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने पीएम मोदी को लिखा खत, 'फिर से बातचीत करना चाहता है पाकिस्तान'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 20, 2018 11:59 IST

Imran Khan letter to PM Modi: इमरान ने पीएम मोदी से इसी महीने की आखिरी में होने वाली राष्ट्र महासभा की बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात के लिए खास तौर पर अपील की है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 सितंबर:पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान चाहते हैं कि भारत से एक बार फिर से बातचीत शुरू की जाए। इसी की पहल करते हुए इमरान खान ने भारत के साथ शांति वार्ता फिर से शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को खत लिखा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इमरान ने पीएम मोदी से इसी महीने की आखिरी में होने वाली राष्ट्र महासभा की बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात के लिए खास तौर पर अपील की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की ये बैठक इसी माह न्यूयार्क में होने वाली है।

इस बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी शामिल होंगे। ऐसे में पाक पीएम ने मोदी को खत लिखकर सुषमा और कुरैशी के बीच बैठक का आग्रह किया है। 

वहीं, द्वीपक्षीय वार्ता 2015 में होने वाली थी लेकिन पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले की वजह से यह रद्द हो गई थी। ये दिसंबर 2015 में स्वराज इस्लामाबाद हर्ट ऑफ एशिया कांफ्रेंस के लिए गई थीं। यह दोनों देशों के बीच आखिरी बातचीत थी।

 राष्‍ट्र महासभा की बैठक के दौरान सुषमा और कुरैशी की मुलाकात को कई दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं। हांलाकि भारत की ओर से इस बातचीत को खारिज कर दिया गया था। अब पीएम इमरान के पत्र से एक बार फिर इन अटकलों ने जोर पकड़ा है।इससे पहले पीएम मोदी ने इमरान को पाकिस्‍तान का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए दोनों देशों के बीच 'फलदायक और रचनात्मक' संबंधों की उम्‍मीद जताई थी

टॅग्स :इमरान खाननरेंद्र मोदीपाकिस्तानसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस