लाइव न्यूज़ :

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर इमरान खान ने PM मोदी पर साधा निशाना, जिन्ना की भविष्यवाणी को बताया सटीक

By विकास कुमार | Updated: December 23, 2018 12:22 IST

इमरान खान ने रैली में कहा, 'मोहम्मद अली जिन्ना ने ठीक ही कहा था कि भारत में मुसलमानों को कभी बराबरी का अधिकार नहीं मिल सकता। लेकिन ये कहते हुए इमरान ये भूल गए कि संयुक्त राष्ट्र के कई रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान अल्पसंखयकों के लिए पूरी दुनिया में सबसे खतरनाक देश है।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का बयान बॉर्डर उस पार के नेताओं को भाने लगा है। इमरान खान ने लाहौर की एक रैली में नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वो नरेन्द्र मोदी सरकार को बतायेंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ किस तरह बर्ताव किया जाता है।

लाहौर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मोहम्मद अली जिन्ना के लक्ष्य को रेखांकित करते हुए इमरान खान ने ये बातें कही। 

पीटीआई के मुताबिक, इमरान ख़ान ने लाहौर में शनिवार को कहा, 'मोदी सरकार को हम दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसे पेश आते हैं। भारत में भी लोग कह रहे हैं कि अल्पसंख्यकों के साथ बराबरी का बर्ताव नहीं किया जा रहा है।'

हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने समाज में बढ़ रहे असहिष्णुता पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था, 'उन्हें इस बात की चिंता होती है कि भीड़ कहीं उनके बच्चों के धर्म पूछकर उन्हें हानि न पहुंचा दे।' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर राजनीति भी खूब हुई थी। भाजपा के प्रवक्ता मुख़्तार अब्बास नकवी ने नसीरुद्दीन शाह को जवाब देते हुए कहा था कि उदारता भारत के डीएनए में है। 

इमरान खान ने रैली में ये भी कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना ने ठीक ही कहा था कि भारत में मुसलमानों को कभी बराबरी का अधिकार नहीं मिल सकता। लेकिन ये कहते हुए इमरान ये भूल गए कि संयुक्त राष्ट्र के कई रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान अल्पसंखयकों के लिए पूरी दुनिया में सबसे खतरनाक जगह है। पाकिस्तान में पहले 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते थे लेकिन आज ये संख्या 4 प्रतिशत है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के दमन की कहानियां गलियों में बिखरे हुए हैं। 

हिन्दुस्तान का मुसलमान देश का राष्ट्रपति भी बना और सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायधीश भी। सभी सरकारों ने इन्हें गरीबी से निकालने के लिए कई कार्यक्रम चलायें हैं। 

नसीरुद्दीन शाह के बयान ने इमरान खान को भारत पर निशाना साधने का एक बेहतरीन मौका दे दिया। भारत में जब भी किसी मुस्लिम अभिनेता की तरफ से इस तरह के बयान दिए जाते हैं, तो पाकिस्तान उसे तुरंत भुनाने की कोशिश करता है। 

नसीरुद्दीन शाह ने भी इमरान खान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इमरान अपने देश की चिंता करें, हमारे देश में 70 सालों से लोकतंत्र है और हम इस तरह के स्थितियों से निपट लेंगे। लेकिन इतना तय है कि नसीरुद्दीन शाह का बयान पाकिस्तान के राजनेताओं के लिए एक कूटनीतिक हथियार की तरह बन गया है, जिसका इस्तेमाल वो कर रहे हैं। 

टॅग्स :इमरान खाननरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप