लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने पीएम मोदी के साथ टीवी डिबेट की इच्छा जताई, शशि थरूर ने भारतीय चैनलों को ही निशाने पर लिया

By विशाल कुमार | Updated: February 23, 2022 08:32 IST

शशि थरूर ने कहा कि प्रिय इमरान खान, मैं सहमत हूं कि बातचीत करना युद्ध से बेहतर होता है, लेकिन भारतीय टेलीविजन पर बहस से कोई समस्या कभी सुलझी नहीं, बल्कि बढ़ी है। यदि टीआरपी में बढ़ोतरी हो तो हमारे कुछ एंकरों को तीसरे विश्व युद्ध की आग भड़काने में खुशी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देपाक पीएम ने मंगलवार को कहा कि वह मोदी के साथ टेलीविजन पर डिबेट करना चाहेंगे।थरूर ने कहा कि भारतीय टेलीविजन पर बहस से कोई समस्या कभी सुलझी नहीं, बल्कि बढ़ी है।थरूर ने कहा कि हमारे कुछ एंकरों को तीसरे विश्व युद्ध की आग भड़काने में खुशी होगी।

नई दिल्ली:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टीवी पर डिबेट करने की इच्छा जताए जाने के मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि बातचीत करना युद्ध करने से बेहतर होता है, लेकिन भारतीय टेलीविजन पर बहस से कोई समस्या कभी सुलझी नहीं, बल्कि बढ़ी है।

खान ने मंगलवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेद सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ टेलीविजन पर डिबेट करना चाहेंगे। खान ने मॉस्को की अपनी पहली यात्रा की पूर्व संध्या पर रूस के सरकारी टेलीविजन नेटवर्क ‘आरटी’ से साक्षात्कार के दौरान यह टिप्पणी की।

खान ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं नरेंद्र मोदी के साथ टीवी पर परिचर्चा करना चाहूंगा।’’ उन्होंने कहा कि यदि भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेदों को परिचर्चा के जरिए सुलझाया जा सकता है, तो यह उपमहाद्वीप के लोगों के लिए बहुत अच्छी बात होगी।

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय इमरान खान, मैं सहमत हूं कि बातचीत करना युद्ध से बेहतर होता है, लेकिन भारतीय टेलीविजन पर बहस से कोई समस्या कभी सुलझी नहीं, बल्कि बढ़ी है।’’ उन्होंने आगे कहा कि यदि टीआरपी में बढ़ोतरी हो तो हमारे कुछ एंकरों को तीसरे विश्व युद्ध की आग भड़काने में खुशी होगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तानइमरान खानशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?