लाइव न्यूज़ :

एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार

By भाषा | Updated: November 18, 2020 14:12 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 18नवंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की आबोहवा में कई दिनों बाद बुधवार को काफी सुधार आया है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक ऐप समीर के अनुसार बुधवार को ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 200 रहा। जबकि गाजियाबाद में 199, दिल्ली में 185, नोएडा में 176, गुरुग्राम में 153, फरीदाबाद में 151, बागपत में 194, बहादुरगढ़ में 165, भिवानी में 95, हापुड़ में 116 और सोनीपत में एक्यूआई 108 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि गोवर्धन पूजा के दिन बारिश के साथ तेज हवा चली, जिसकी वजह से एनसीआर की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार आया है।

उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण से राहत मिलने के आसार कम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए