लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के 1352 बांधों में 297 बांधों में सुधार योग्य दोष, 1055 में मामूली दिक्कतें: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 8, 2019 17:15 IST

अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट के ऊपरी हिस्से में यह बात कही गई है कि राज्य के बांधों में से किसी में भी ऐसा दोष नहीं है जिससे इसके अपेक्षित काम न कर पाने की स्थिति उत्पन्न हो। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में राज्य के 1358 बांधों में से 1352 का अध्ययन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने समझाया कि सुधार योग्य दोष वाले 297 बांधों में से 94 बांधों की ऊंचाई 30 मीटर से अधिक है।सभी बांधों का निरीक्षण वर्ष में दो बार होता है, एक बार मानसून से पहले अप्रैल और मई के बीच और दूसरी बार मानसून के बाद करीब 15 अक्टूबर को।

बांध सुरक्षा को लेकर नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराष्ट्र में 297 बांधों में ‘‘सुधार योग्य दोष’’ हैं जिन पर तत्काल ध्यान देने की जरुरत है और अन्य 1055 में मामूली दिक्कतें हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट के ऊपरी हिस्से में यह बात कही गई है कि राज्य के बांधों में से किसी में भी ऐसा दोष नहीं है जिससे इसके अपेक्षित काम न कर पाने की स्थिति उत्पन्न हो। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में राज्य के 1358 बांधों में से 1352 का अध्ययन किया गया।

एक अधिकारी ने समझाया कि सुधार योग्य दोष वाले 297 बांधों में से 94 बांधों की ऊंचाई 30 मीटर से अधिक है और उन्हें श्रेणी एक ढांचा कहा जाता है जबकि अन्य 203 श्रेणी दो के हैं जिनकी ऊंचाई 15से 30 मीटर के बीच है।

उन्होंने कहा, ‘‘1055 अन्य बांध हैं जिनमें मामूली दोष हैं। इनमें से 171 की ऊंचाई 30 मीटर से अधिक और 884 की ऊंचाई 15 से 30 मीटर के बीच है। ऐसे कोई बांध नहीं है जिनमें कोई बड़ा दोष हो जिससे उनके अपेक्षित काम न कर पाने की स्थिति उत्पन्न हो।’’

उन्होंने उन छह बांधों के बारे में बात करते हुए जिन्हें रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है, कहा, ‘‘दाहेगांव और वाघदार्दी बांध, दोनों श्रेणी दो के ढांचे हैं, इनका निरीक्षण नहीं किया गया है। भिलवाणी, मान्याद, खासपुर और पनहरवाड़ी की रिपोर्ट नहीं मिली है। ये भी श्रेणी दो के बांध हैं।’’

उन्होंने बताया कि सभी बांधों का निरीक्षण वर्ष में दो बार होता है, एक बार मानसून से पहले अप्रैल और मई के बीच और दूसरी बार मानसून के बाद करीब 15 अक्टूबर को।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो