लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर तीसरे दिन भी इमिग्रेशन सर्वर डाउन, काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें

By भाषा | Updated: April 29, 2019 10:24 IST

नेक यात्रियों ने आव्रजन प्रक्रिया में देरी से हो रही परेशानियों को ट्विटर पर साझा किया और कुछ ने हवाई अड्डे के अंदर लगी लंबी कतारों की तस्वीर भी ट्विटर पर डाली।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले एयर इंडिया की यात्री सेवा प्रणाली में तकनीकी खराबी आ गई थी जिससे उड़ानों में पांच घंटे से भी अधिक समय में देरी हुई थी। दिल्ली हवाई अड्डे पर रात में आव्रजन प्रणाली सर्वर डाउन होने से आव्रजन काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं

नयी दिल्ली, 29 अप्रैलः दिल्ली हवाई अड्डे पर रात में आव्रजन प्रणाली सर्वर डाउन होने से आव्रजन काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने पीटीआई...भाषा को बताया कि आव्रजन प्रणाली सर्वर कल रात 12 बजकर 20 मिनट पर डाउन हुआ और 40 मिनट से ज्यादा वक्त तक डाउन रहा।

उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे एयर इंडिया के तीन विमानों के चालक दल भी सर्वर डाउन होने के कारण फंसे रहे। समस्या कितनी देर में हल कर ली जाएगी इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। आव्रजन जांच के प्रतीक्षा कर रहे एक यात्री ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण काफी देरी हुई है।

वहीं एयर इंडिया के विमान से सैन डिएगो जाने का इंतजार कर एक यात्री ने बताया कि सर्वर में दिक्कत के बारे में हवाई अड्डे पर सार्वजनिक सूचना दी गई थी और कर्मचारियों ने खुद से जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अनेक यात्रियों ने आव्रजन प्रक्रिया में देरी से हो रही परेशानियों को ट्विटर पर साझा किया और कुछ ने हवाई अड्डे के अंदर लगी लंबी कतारों की तस्वीर भी ट्विटर पर डाली।

गौरतलब है कि इससे पहले एयर इंडिया की यात्री सेवा प्रणाली में तकनीकी खराबी आ गई थी जिससे उड़ानों में पांच घंटे से भी अधिक समय में देरी हुई थी। इससे भी यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप